Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Mohsin Khan: कौन हैं मोहसिन खान, जिन्होंने KKR के खिलाफ 5 विकेट लेकर काटा बवाल, हाथ काटने तक की आ गई थी नौबत

Mohsin Khan: कौन हैं मोहसिन खान, जिन्होंने KKR के खिलाफ 5 विकेट लेकर काटा बवाल, हाथ काटने तक की आ गई थी नौबत

Who is Mohsin Khan: मोहसिन खान की शानदार गेंदबाजी के कारण कोलकाता की टीम 20 ओवर के खेल में 155 रन ही बना सकी. अगर लखनऊ ने समझदारी से बल्लेबाजी की तो वह ये मैच आसानी से जीत सकती है.

Written By:
Last Updated: 2026-04-26 21:23:14

Mobile Ads 1x1

Who is Mohsin Khan: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders) के बीच खेले जा रहे मैच में केकेआर की टीम दबाव में नजर आ रही है. इसका कारण बस लखनऊ के गेदंबाज मोहसिन खान हैं जो शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. मोहसिन की शानदार गेंदबाजी के कारण कोलकाता की टीम 20 ओवर के खेल में 155 रन ही बना सकी. अगर लखनऊ ने समझदारी से बल्लेबाजी की तो वह ये मैच आसानी से जीत सकती है.

मोहसिन खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 1 मेडन डालकर केवल 23 रन खर्च किए और 5 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने अजिंक्य रहाणे (10), टिम सिफर्ट (0), कैमरून ग्रीन (34), रोवमैन पॉवेल (1) और अनुकूल रॉय (0) को पवेलियन भेजा. वहीं अंगकृष रघुवंशी ‘मैदान में बाधा डालने’ के कारण आउट हुए, जबकि रिंकू सिंह 83 रन बनाकर नाबाद रहे. नतीजा यह हुआ कि केकेआर 20 ओवर में 155 रन ही बना सका.

कौन हैं मोहसिन खान?

1998 में जन्मे मोहसिन खान उत्तर प्रदेश के संभल से ताल्लुक रखने वाले भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं. अपनी रफ्तार और सटीक यॉर्कर के दम पर पहचान बनाने वाले मोहसिन ने 2022 में आईपीएल डेब्यू किया था और केकेआर के खिलाफ पांच विकेट लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. बता दें कि अब तक आईपीएल में वह इस मैच को मिलाकर 4 मुकाबले खेल चुके हैं और अपने नाम कुल 9 विकेट किए हैं. 

हाथ काटने की आ गई थी नौबत

2022 के बेहतरीन सीजन के बाद घर लौटने पर मोहसिन को महसूस हुआ कि उनका बायां हाथ आसानी से उठ नहीं पा रहा है. जांच में सामने आया कि उनके बाएं कंधे की एक्सिलरी आर्टरी में एन्यूरिज्म विकसित हो गया था, जिससे हाथ और कलाई तक खून का प्रवाह रुक गया. मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर सर्जरी में थोड़ी भी देरी होती तो संक्रमण बढ़ने के कारण उनका हाथ काटना पड़ सकता था. मोहसिन के लिए वो दिन काफी दर्द भरे थे.

Tags:

MORE NEWS