Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL 2026: MI के खिलाफ मैच से पहले शोक में डूबी CSK, स्टार तेज गेंदबाज की मां का निधन

IPL 2026: MI के खिलाफ मैच से पहले शोक में डूबी CSK, स्टार तेज गेंदबाज की मां का निधन

Mukesh Choudhary Mother Passed Away: आईपीएल 2026 के बीच CSK के स्टार गेंदबाज मुकेश चौधरी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मुकेश चौधरी की मां का निधन हो गया है, जिसके चलते वह अपने घर लौट गए हैं.

Written By:
Last Updated: April 23, 2026 12:24:21 IST

Mobile Ads 1x1

Mukesh Choudhary Mother Passed Away: IPL 2026 के बीच एक दुखद खबर सामने आई है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कैंप में शोक की लहर फैल गई है. CSK के स्टार तेज गेंदबाज मुकेश चौधर की मां प्रेम देवी का निधन हो गया है. मुकेश चौधरी की मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं. मां के निधन की खबर मिलते ही तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. वह तुरंत अपने घर के लिए रवाना हो गए. मुकेश चौधरी राजस्थान के भीलवाड़ा चले गए हैं.

वहां पर मुकेश चौधरी ने अपने बड़े भाई राकेश चौधरी के साथ मां का अंतिम संस्कार किया. मुकेश चौधरी के इस मुश्किल समय में चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम उनके साथ खड़ी है. फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, ‘सीएसके परिवार मुकेश चौधरी की माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है. हम मुकेश और उनके परिवार के साथ इस बेहद कठिन समय में खड़े हैं और उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले छोड़ा कैंप

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम इस सीजन इंजरी संकट से जूझ रही है. ऐसे में मुकेश चौधरी के घर लौट जाने से चेन्नई की समस्याएं और भी बढ़ गई हैं. मां के निधन की खबर मिलते ही मुकेश चौधरी ने सीएसके का कैंप छोड़ दिया और तुरंत अपने गृहनगर भीलवाड़ा पहुंच गए. रिपोर्ट्स के अनुसार, मां के अंतिम संस्कार के बाद मुकेश चौधरी सीएसके कैंप में वापस लौट आए हैं. हालांकि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मैच में उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. उम्मीद है कि वह मुंबई इंडियंस बनाम सीएसके के मैच में खेलते दिखाई देंगे.

IPL 2026 में मुकेश ने खेला सिर्फ 1 मैच

तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने आईपीएल 2026 में अभी तक सिर्फ एक मैच खेला है. 18 अप्रैल को मुकेश चौधरी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरे थे. उस मुकाबले में मुकेश चौधरी ने अपनी गेंदबाजी से खूब प्रभावित किया था. मुकेश ने 4 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे. उन्होंने हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन और ट्रेविस हेड को अपना शिकार बनाया था. बता दें कि मुकेश चौधरी को खलील अहमद की जगह पर प्लेइंग-11 में मौका मिला था. खलील अहमद क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं.

MORE NEWS