Live TV
Search
Home > क्राइम > Lakhimpur Crime: हिंदू लड़की को भगाने के बाद मुस्लिम युवक ने किया कांड, भाई को मारी गोली; फिर जो हुआ…

Lakhimpur Crime: हिंदू लड़की को भगाने के बाद मुस्लिम युवक ने किया कांड, भाई को मारी गोली; फिर जो हुआ…

Lakhimpur Crime: लखीमपुर के दुलही गांव में इदरीश ने पड़ोसी अखिलेश को गोली मारकर खुद आत्महत्या कर ली. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है, गांव में भारी पुलिस बल तैनात है.

Written By:
Last Updated: September 18, 2026 13:34:59 IST

Mobile Ads 1x1

Lakhimpur Crime News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के पढुआ थाना इलाके के दुलही गांव में शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना हुई. यहां 35 साल के इदरीश पुत्र सहजाद ने अपने पड़ोसी अखिलेश वाल्मीकि को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फिर खुद को कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. गोली अखिलेश के पेट में लगी है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि इदरीश की मौके पर ही मौत हो गई.

प्यार बना खूनी वारदात की वजह?

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह वारदात प्रेम प्रसंग से जुड़ी है. बताया जा रहा है कि इदरीश तीन दिन पहले गांव की ही दूसरे समुदाय की एक युवती को भगा ले गया था. गुरुवार को पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया था, लेकिन इदरीश तब से फरार चल रहा था. पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, इसी बीच उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया.

ये भी पढ़ें:  DTC Bus Strike: मेट्रो में उमड़ी भारी भीड़, DMRC को चलानी पड़ी 20 एक्स्ट्रा ट्रेन; एक दिन में 80.71 लाख लोगों ने किया सफर

पुलिस बल तैनात

घटना दो समुदायों से जुड़ी होने के कारण गांव में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल है. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया है. थाना प्रभारी मोहित पुंडीर ने बताया कि इदरीश पर युवती को भगा ले जाने का केस दर्ज था. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: IndiGo ने बढ़ाए कई ऐड-ऑन सर्विस के चार्ज, एक्स्ट्रा बैगेज से बच्चों की सेवा तक अब देने होंगे ज्यादा पैसे

MORE NEWS