Live TV
Search
Home > क्राइम > मुझे जाने दो…युवती की गुहार के बावजूद नहीं रुके लोग, ओडिशा में सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल

मुझे जाने दो…युवती की गुहार के बावजूद नहीं रुके लोग, ओडिशा में सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल

Odisha girl molested: ओडिशा के ढेंकनाल में 18 सितंबर को कपिलाश पर्यटन स्थल से लौट रहे दो जोड़ों के साथ विवाद का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, एक जोड़े को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों से विवाद शुरू हुआ. बाद में सड़क पर युवती के साथ कथित मारपीट और बदसलूकी का वीडियो सामने आया, जिसमें वह लोगों से छोड़ने की गुहार लगाती दिखाई दे रही है.

Written By:
Last Updated: September 22, 2026 19:58:57 IST

Mobile Ads 1x1

Odisha girl molested: ओडिशा के ढेंकनाल में युवती के साथ सड़क पर मारपीट और बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है. पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई और घटना में कौन कौन लोग शामिल थे.

कपिलाश से लौटते वक्त शुरू हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, घटना 18 सितंबर की है. दो जोड़े प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कपिलाश घूमने के बाद वापस लौट रहे थे. इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने एक जोड़े को तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में देखा. स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद मौके पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया. पुलिस अब इस शुरुआती विवाद से जुड़ी परिस्थितियों की भी जांच कर रही है.

सड़क पर रोककर फिर हुई बहस

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, विवाद के बाद युवक और युवतियां वहां से वापस लौटने लगे थे. आरोप है कि स्थानीय लोगों ने उन्हें सड़क पर रोक लिया. इसके बाद एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई और मामला बढ़ गया. इसी दौरान युवती के साथ मारपीट और बदसलूकी किए जाने का वीडियो सामने आया है.

वायरल वीडियो में युवती लगाती रही छोड़ने की गुहार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग युवती और उसके साथ मौजूद युवक को घेरते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में युवती बार बार वहां मौजूद लोगों से उसे छोड़ देने की अपील करती नजर आ रही है. घटना के कुछ अन्य वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें युवती खुद को वहां से जाने देने की गुहार लगाती दिखाई देती है. वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी बढ़ गई. ढेंकनाल के एसपी ने बताया कि घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना किन परिस्थितियों में शुरू हुई और इसमें कौन कौन लोग शामिल थे.

वायरल वीडियो और सबूतों की जांच

पुलिस वायरल वीडियो के साथ साथ उपलब्ध अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों की भूमिका और अन्य संभावित आरोपियों की पहचान की जा रही है. जांच के दौरान घटना की शुरुआत से लेकर सड़क पर हुए विवाद और युवती के साथ बदसलूकी तक सभी पहलुओं को देखा जा रहा है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है. घटना के पीछे की वास्तविक वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट होने के बाद उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोग मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

MORE NEWS