Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office: इमरान हाशमी की आंधी के आगे सनी देओल की फिल्म पड़ी फीकी! 3 दिन में किसने मारी बाजी?

Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office: इमरान हाशमी की आंधी के आगे सनी देओल की फिल्म पड़ी फीकी! 3 दिन में किसने मारी बाजी?

Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office: सनी देओल की ‘Batwara 1947’ को दर्शकों की उम्मीदों के मुताबिक रफ्तार नहीं मिल पाई. तीन दिनों के आंकड़े सामने आने के बाद साफ है कि कमाई के मामले में इमरान हाशमी की फिल्म काफी आगे निकल चुकी है.

Written By:
Last Updated: August 17, 2026 11:36:59 IST

Mobile Ads 1x1

Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस वीकेंड दो बड़ी फिल्मों की टक्कर देखने को मिली, लेकिन दोनों का प्रदर्शन बिल्कुल अलग रहा. एक तरफ इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के साथ ही तहलका मचा दिया, वहीं सनी देओल की ‘Batwara 1947’ को दर्शकों की उम्मीदों के मुताबिक रफ्तार नहीं मिल पाई. तीन दिनों के आंकड़े सामने आने के बाद साफ है कि कमाई के मामले में इमरान हाशमी की फिल्म काफी आगे निकल चुकी है.

Awarapan 2 ने 3 दिन में कमाए ₹81.75 करोड़

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने पहले दिन से ही शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म ने शुक्रवार को ₹22 करोड़ की ओपनिंग की. शनिवार को कमाई में करीब 55 फीसदी का उछाल आया और कलेक्शन ₹33.75 करोड़ पहुंच गया. रविवार को फिल्म ने ₹26 करोड़ कमाए. इस तरह तीन दिनों में ‘आवारापन 2’ का भारत में नेट कलेक्शन ₹81.75 करोड़ हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब ₹45 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म पहले वीकेंड में ही अपनी लागत से काफी आगे निकल गई है.

Batwara 1947 की कमाई में रविवार को आई गिरावट

वहीं सनी देओल की ‘Batwara 1947’ की शुरुआत धीमी रही. फिल्म ने पहले दिन ₹5.75 करोड़ कमाए, जबकि शनिवार को कलेक्शन बढ़कर ₹13.50 करोड़ पहुंच गया. हालांकि रविवार को फिल्म की कमाई फिर घट गई और तीसरे दिन इसने ₹7.25 करोड़ का कारोबार किया.

तीन दिनों में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन ₹26.50 करोड़ रहा. यानी जहां ‘आवारापन 2’ ने ₹81.75 करोड़ का आंकड़ा छू लिया, वहीं ‘Batwara 1947’ अभी ₹30 करोड़ के करीब भी नहीं पहुंच पाई है.

ये भी पढ़ें: लाइन में खड़े थे 50,000 लोग तभी…, लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में कैसे मची भगदड़; डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने किया खुलासा

 बॉक्स ऑफिस पर कौन आगे?

तीन दिनों के आंकड़ों में ‘आवारापन 2’ ने ‘Batwara 1947’ को बड़े अंतर से पछाड़ दिया है. अब सोमवार की कमाई दोनों फिल्मों के लिए अहम होगी. खासकर ‘Batwara 1947’ को यह साबित करना होगा कि रविवार की गिरावट सिर्फ वीकेंड का असर थी या फिल्म की कमाई की रफ्तार वाकई कमजोर पड़ गई है.

ये भी पढ़ें: दो प्रेमी…लाश की पेट में किसका था बच्चा, सोलह श्रृंगार कर मरी महिला; कौन है कातिल?

MORE NEWS