इन दिनों कुणाल खेमू के रियलिटी शो ‘अलायंस’ प्रसारित को लेकर चर्चा हो रही है. पिछले हफ्ते, अली गोनी और सीमा सजदेह ने इस शो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की, और अली के आने से घर का माहौल पूरी तरह बदल गया. इस हफ्ते, दो और वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट शो में प्रवेश करने वाले हैं, जिनमें से एक हैं बिग बॉस 18 और स्प्लिट्सविला X5 फेम कशिश कपूर हैं.
क्या जानकारी आई सामने?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूरोप में छुट्टियां मना रही कशिश कपूर मुंबई से सीधे रियलिटी शो के सेट पर पहुंचेंगी और घर में शानदार एंट्री करेंगी. शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ‘कशिश अपने बेबाक और स्पष्टवादी व्यक्तित्व के कारण सबसे चर्चित नामों में से एक रही हैं. एलायंस के निर्माता उन्हें शो में शामिल करने के लिए उत्सुक थे ताकि घर के अंदर के माहौल में बदलाव लाया जा सके. वह आज रात यूरोप से वापस आ रही हैं और लैंडिंग के तुरंत बाद एलायंस में प्रवेश करेंगी.’
बिग बॉस में आ चुकी हैं नजर
स्प्लिट्सविला या बिग बॉस फेम कशिश कपूर ‘एलायंस’ शो की सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक बनकर उभर सकती हैं, खासकर रणनीति और दिमागी दांव-पेच के मामले में. अपने साहसी और निडर व्यक्तित्व के लिए जानी जाने वाली कशिश शारीरिक चुनौतियों में भी एक दमदार प्रतियोगी हैं. बिग बॉस के दौरान, उन्होंने सलमान खान के सामने भी खुलकर अपनी बात कहने में कभी संकोच नहीं किया और अक्सर उन्हें सही बात के लिए खड़े होते देखा गया, भले ही इसका मतलब पूरे घर के खिलाफ अकेले खड़ा होना ही क्यों न हो. उनकी एंट्री से मौजूदा समीकरणों में हलचल मचने, ड्रामा का नया तड़का लगने और खेल की गतिशीलता पूरी तरह से बदलने की उम्मीद है.
क्या है शो को लेकर अपडेट?
अली गोनी के आने के बाद से, कुशाल टंडन, जो अब तक शो पर हावी दिख रहे थे और हर एलिमिनेशन को प्रभावित कर रहे थे, अपने ही गठबंधन द्वारा दरकिनार कर दिए गए हैं. अभिनेता अपने खेल पर दोबारा नियंत्रण पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, और अली ने सबको यह बता दिया है कि शो के बाहर कुशाल को किस नजर से देखा जा रहा है. दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई, जिसके दौरान कुशाल ने अली को शो के बाहर आमने-सामने की चुनौती दी.
यह खबर भी पढ़ें: सालों बाद साथ आए अक्षय कुमार-रवीना टंडन, अहमद खान ने खोला ‘वेलकम टू द जंगल’ का राज