Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Bigg Boss 20: गुल्लू ने पक्की की कैप्टेंसी की टिकट, यंग DSA के इस फैसले से माही विज को लगा झटका

Bigg Boss 20: गुल्लू ने पक्की की कैप्टेंसी की टिकट, यंग DSA के इस फैसले से माही विज को लगा झटका

Bigg Boss 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान कुछ ऐसी चीजें देखने को मिलीं, जिनके बारे में दर्शक सोच भी नहीं सकते थे. दो अच्छे दोस्त माही और यंग एक दूसरे के खिलाफ नजर आए. वहीं घरवाले काजी तौकीर पर सवाल उठाते नजर आए.

Written By:
Last Updated: September 17, 2026 13:30:25 IST

Mobile Ads 1x1

Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में कैप्टेंसी टास्क के साथ रिश्तों की गर्माहट भी ठंडी पड़ती नजर आ रही है. इस बार माही विज का यंग DSA को टारगेट करना दोनों के बीच बड़ी दरार की वजह बन गया. यंग ने भी साफ कर दिया कि वह अब माही को सपोर्ट नहीं करेंगे. दूसरी तरफ, कुशल तंवर यानी गुल्लू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कैप्टेंसी की रेस में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं, घर में आसिफ खान और अमन गांधी के बीच फिर टकराव देखने को मिला और काज़ी तौकीर भी कई मुद्दों के बीच फंसते नजर आए.

माही ने यंग DSA को किया टारगेट

कैप्टेंसी टास्क के दूसरे राउंड में कनिका मान ऑपरेटर की भूमिका में थीं. मैरी कॉम, माही विज और आम्रपाली दुबे ने इस राउंड में हिस्सा लिया. उन्हें उस पुरुष कंटेस्टेंट पर रंगीन स्पंज फेंकना था, जिसे वे टास्क से बाहर करना चाहती थीं. माही ने बिना देर किए यंग DSA को निशाना बनाया. उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि यंग पहले ही कैप्टन बन चुके हैं, इसलिए उन्हें दोबारा यह मौका नहीं मिलना चाहिए. माही के इस फैसले से यंग काफी हैरान दिखे. वो काफी भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि उन्होंने माही को काफी महत्व दिया था. वो उन्हें बेबी और मां बोलते थे. 

यंग ने माही से बनाई दूरी

इसके बाद आम्रपाली दुबे ने यंग को सलाह दी कि उन्हें माही के असली इरादों को समझना चाहिए. यंग और स्काउट ने भी फैसला किया कि अब वे माही को सपोर्ट नहीं करेंगे. यंग का कहना था कि माही के पास उन्हें टारगेट करने की कोई मजबूत वजह नहीं थी. उन्होंने माही से दूरी बना ली. हालांकि माही को लगा कि यंग ने पूरे मामले को सही तरीके से नहीं संभाला. बाद में माही ने उदिति से कहा कि उन्हें यंग की याद आ रही है. उदिति ने उन्हें यंग से बात करने की सलाह दी लेकिन माही ने साफ कर दिया कि वह पहले यंग के पास नहीं जाएंगी.

कनिका ने यंग और रोहेद को किया बाहर

टास्क के दौरान कनिका ने यंग DSA और रोहेद खान को बाहर करने का फैसला किया. वहीं गुल्लू को कनिका का फैसला और उनका खेलने का तरीका पसंद आया. उन्होंने कनिका को निष्पक्ष खिलाड़ी बताया. दूसरी तरफ, यंग इस फैसले से काफी निराश नजर आए। बाद में लव गिल ने उनसे पूछा कि आखिर उन्हें किसने टारगेट किया. यंग ने इसके लिए माही को जिम्मेदार बताया. उनका कहना था कि उन्होंने आसिफ को बचाने की कोशिश की थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. माही ने सिर्फ इस वजह से उन्हें चुना क्योंकि वह पहले कैप्टन रह चुके हैं.

घर में माही के खिलाफ बना नया गुट

रात में लव, स्काउट, आम्रपाली, यंग और आसिफ एक साथ बैठे और माही को लेकर चर्चा करते नजर आए. इस दौरान यंग काफी भावुक नजर आए. इससे घर के अंदर माही के खिलाफ एक नए ग्रुप के बनने की चर्चा शुरू हो गई. इसी बीच माही और कनिका के बीच हल्का-फुल्का मजाक भी देखने को मिला. माही ने कनिका से पानी मांगा और दोनों ने देवरानी-जेठानी की तरह एक्टिंग कर माहौल को मजेदार बना दिया.

आसिफ और अमन फिर आमने-सामने

घर में सिर्फ रिश्तों का ड्रामा ही नहीं बल्कि पुरानी तनातनी भी देखने को मिली. आसिफ खान और अमन गांधी एक बार फिर आमने-सामने नजर आए. वहीं, काज़ी तौकीर को लेकर भी घरवालों के मन में कई सवाल दिखाई दिए. आसिफ ने काज़ी को लेकर आशंका जताई कि वह जैसा दिखाई देता है, क्या वास्तव में वैसा ही है या फिर वह सिर्फ घर के सामने अपनी अलग छवि बना रहा है. दूसरी तरफ, उदिति ने अरिशफ़ा के ज्यादा तेज आवाज में बात करने को लेकर अपनी परेशानी जाहिर की.

गुल्लू ने कैप्टेंसी की रेस में बनाई जगह

इसके बाद बिग बॉस ने कैप्टेंसी टास्क के तीसरे राउंड का ऐलान किया. इस राउंड में महिला कंटेस्टेंट्स की ओर से उदिति, कनिका और ईशा, जबकि पुरुषों की ओर से अमन, गुल्लू और आसिफ मैदान में उतरे. गुल्लू ने इस राउंड में बाजी मार ली और कैप्टेंसी की रेस में अपनी जगह मजबूत कर ली. टास्क के बाद उन्होंने ईशा और कनिका का शुक्रिया भी अदा किया, जिनकी मदद से वह इस मुकाम तक पहुंचे.

ये भी पढ़ें: ‘इनकी तिजोरी…’ Bigg Boss 20 के घर में देवरानी-जेठानी; माही विज को लूटने की फिराक में कनिका मान

MORE NEWS