Live TV
Search
Home > मनोरंजन > जब एक गाने में जुटे 90s के 4 बड़े सिंगर, राहत इंदौरी के बोल और अनु मलिक के संगीत ने बना दिया इतिहास

जब एक गाने में जुटे 90s के 4 बड़े सिंगर, राहत इंदौरी के बोल और अनु मलिक के संगीत ने बना दिया इतिहास

90 के दशक में फिल्म आई इश्क, जिसकी स्टोरीलाइन के साथ ही इसके गानों को भी काफी पसंद किया. फिल्म में नींद चुराई मेरी गाना काफी मशहूर हुआ था. इस गाने को चार फेमस सिंगर्स ने साथ मिलकर गाया था.

Written By:
Last Updated: August 13, 2026 13:19:53 IST

Mobile Ads 1x1

Bollywood Evergreen Song: 90 के दशक का बॉलीवुड संगीत आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखता है. उस दौर में एक से बढ़कर एक गाने रिलीज होते थे, जिनकी धुन और आवाजें आज भी सुनते ही पुरानी यादें ताजा कर देती हैं. ऐसा ही एक गाना है ‘नींद चुराई मेरी’, जो 1997 में आई फिल्म ‘इश्क’ का हिस्सा था. इस गाने की सबसे खास बात सिर्फ इसकी धुन या फिल्म की स्टारकास्ट नहीं थी बल्कि इसमें उस दौर के चार बेहद लोकप्रिय सिंगर्स की आवाजें एक साथ सुनाई दी थीं. 

एक गाने में चार दिग्गज आवाजें

90 के दशक में कुमार सानू, उदित नारायण, अलका याग्निक और कविता कृष्णमूर्ति अपने-अपने अंदाज के लिए मशहूर थे. ऐसे में इन चारों को एक ही गाने में सुनना अपने आप में खास अनुभव था. ‘नींद चुराई मेरी’ में पुरुष और महिला आवाजों का खूबसूरत मेल देखने को मिला. गाने की शरारती और रोमांटिक शैली ने इसे फिल्म की कहानी के साथ अच्छी तरह जोड़ दिया. गाने की शुरुआत ही उस दौर के रोमांटिक अंदाज को सामने रखती है. ‘नींद चुराई मेरी, किसने ओ सनम…’ जैसे बोल सुनते ही यह गाना श्रोताओं को अपनी तरफ खींच लेता है. यही वजह रही कि रिलीज के बाद यह गाना 90s के लोकप्रिय बॉलीवुड गानों में शामिल हो गया. ये गाना लगभग साढ़े पांच मिनट का है.

अनु मलिक का संगीत और शानदार लेखन

‘नींद चुराई मेरी’ का संगीत अनु मलिक ने तैयार किया था. वहीं गाना राहत इंदौरी के साथ अनु मलिक, जावेद अख्तर और देव कोहली ने मिलकर लिखा था. राहत इंदौरी की शायरी और गीतों में अक्सर भावनाओं को बेहद सहज लेकिन असरदार अंदाज में पेश करने की खासियत दिखाई देती थी. ‘नींद चुराई मेरी’ के रोमांटिक बोल भी इसी दौर की फिल्मी भाषा का हिस्सा थे. इस गाने में प्यार, नोकझोंक और शरारत को गीत के जरिए खूबसूरती से पेश किया गया था.

‘इश्क’ की स्टारकास्ट

यह गाना फिल्म ‘इश्क’ का हिस्सा था, जिसमें आमिर खान, अजय देवगन, काजोल और जूही चावला मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया था और यह 28 नवंबर 1997 को रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी में कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा का जबरदस्त मेल था. इसके संगीत ने भी दर्शकों के बीच खूब जगह बनाई. ‘नींद चुराई मेरी’ इसी एल्बम के उन गानों में शामिल रहा, जिसे आज भी 90s के संगीत प्रेमी याद करते हैं.

MORE NEWS