Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Don 3 विवाद में नया मोड़, रणवीर सिंह के पिता पहुंचे IMPPA, 45 करोड़ के दावे पर दी अर्जी

Don 3 विवाद में नया मोड़, रणवीर सिंह के पिता पहुंचे IMPPA, 45 करोड़ के दावे पर दी अर्जी

Don 3: रणवीर सिंह की फिल्म 'डॉन 3' से बाहर होने के बाद विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. अब इस मामले में रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) में जाकर अर्जी सौंपी है.

Written By:
Last Updated: August 20, 2026 21:02:02 IST

Mobile Ads 1x1

Don 3 Controversy: रणवीर सिंह की फिल्म ‘डॉन 3’ से बाहर होने के बाद विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. अब इस मामले में रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवनानी भी सामने आए हैं. मंगलवार को उन्होंने इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) के अधिकारियों से मुलाकात की और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट के 45 करोड़ रुपये के दावे के खिलाफ अर्जी सौंपी.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अर्जी मिलने के बाद IMPPA की कानूनी टीम पूरे मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच करेगी. इसके बाद दोनों पक्षों के लिए उचित समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी. IMPPA के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा ने भी बैठक की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मुलाकात अच्छी रही और एसोसिएशन रणवीर की ओर से दी गई अर्जी की समीक्षा करने के बाद ही आगे का फैसला लेगी.

कैसे शुरू हुआ ‘डॉन 3’ का विवाद?

‘डॉन 3’ की आधिकारिक घोषणा अगस्त 2023 में हुई थी. फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही थी. फिल्म में रणवीर सिंह को नए डॉन के रूप में कास्ट किया गया था. इससे पहले इस किरदार को अमिताभ बच्चन और फिर शाहरुख खान पर्दे पर निभा चुके हैं. फिल्म की घोषणा के साथ रणवीर का एक प्रमोशनल वीडियो भी जारी किया गया था. इसमें उन्हें नए डॉन के रूप में दिखाया गया था. हालांकि बाद में रणवीर इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए.

रणवीर और मेकर्स के बीच मतभेद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर और मेकर्स के बीच मतभेद थे. फिल्म की स्क्रिप्ट और प्रोडक्शन में हो रही देरी को लेकर भी एक्टर कथित तौर पर खुश नहीं थे. इसके बाद मामला कानूनी विवाद में बदल गया. एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर से 45 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की. वहीं, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भी एक्टर के खिलाफ असहयोग का निर्देश जारी किया था, जिसे बाद में वापस ले लिया गया.

अब ‘प्रलय’ में नजर आएंगे रणवीर

‘डॉन 3’ से अलग होने के बाद रणवीर सिंह अब अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. यह एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक जॉम्बी थ्रिलर बताई जा रही है, जिसकी कहानी तबाही के बाद की मुंबई पर आधारित होगी. फिल्म में मुंबई के बर्बाद और जर्जर रूप को दिखाने के लिए AI आधारित विजुअल्स का इस्तेमाल किए जाने की खबर है. ‘प्रलय’ का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं. यह उनका थिएटर में बतौर डायरेक्टर डेब्यू होगा. जय मेहता इससे पहले स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी और ‘लुटेरे में को-डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं. उन्हें अपनी रियलिस्टिक कहानी कहने की शैली के लिए जाना जाता है.

ये भी पढ़ें: गुस्से में लिखा गया था शाहरुख खान का ये गाना, जावेद अख्तर ने 30 सेकंड में लिखे बोल, हो गया हिट

MORE NEWS