Live TV
Search
Home > मनोरंजन > राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ीं! पैतृक संपत्ति पर बैंक का कुर्की नोटिस, नीलामी की प्रक्रिया तेज

राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ीं! पैतृक संपत्ति पर बैंक का कुर्की नोटिस, नीलामी की प्रक्रिया तेज

Rajpal Yadav Loan Recovery: 16.61 करोड़ रुपये के बकाया ऋण की वसूली के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अभिनेता राजपाल यादव की शाहजहांपुर स्थित पैतृक संपत्ति पर कुर्की और नीलामी संबंधी नोटिस चस्पा किया. परिवार का कहना है कि मामला पुराना है और बैंक के साथ ऋण निपटान की प्रक्रिया जारी है.

Written By:
Last Updated: August 6, 2026 16:06:42 IST

Mobile Ads 1x1

Rajpal Yadav Loan Recovery: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर वित्तीय मामले को लेकर चर्चा में हैं. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने करीब 16.61 करोड़ रुपये के बकाया ऋण की वसूली के लिए उनकी शाहजहांपुर स्थित पैतृक संपत्ति पर कुर्की और नीलामी संबंधी नोटिस चस्पा किया. हालांकि परिवार का कहना है कि मामला पुराना है और बैंक के साथ ऋण निपटान की प्रक्रिया चल रही है.

16 करोड़ से अधिक के लोन की वसूली पर बैंक की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव और मां गोदावरी के नाम पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मुंबई शाखा से 16 करोड़ 61 लाख रुपये का ऋण लिया गया था. समय पर भुगतान नहीं होने के बाद बैंक ने वसूली की कार्रवाई तेज कर दी है.

पैतृक संपत्ति पर चस्पा हुआ कुर्की नोटिस

बैंक की ओर से शाहजहांपुर के कचहरी रोड स्थित संपत्ति पर कुर्की और नीलामी का नोटिस लगाया गया. नोटिस में कहा गया कि बकाया राशि जमा नहीं होने पर ऋण वसूली न्यायाधिकरण (DRT) के आदेश के तहत नीलामी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी. हालांकि कुछ समय बाद यह नोटिस वहां से हटा दिया गया.

इन संपत्तियों को भी किया गया शामिल

बताया गया है कि वसूली प्रक्रिया में शाहजहांपुर के पैतृक गांव कुंडरा की जमीन और भवन के अलावा मुंबई समेत अन्य स्थानों पर स्थित फ्लैट भी शामिल किए गए हैं. न्यायाधिकरण की ओर से आगे की कार्रवाई के लिए 9 सितंबर की तारीख तय की गई है. राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने कहा कि यह कोई नया मामला नहीं है. उनके अनुसार, बैंक के साथ ऋण भुगतान को लेकर बातचीत चल रही है और समाधान की दिशा में सहमति बन चुकी है. उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल संपत्ति की नीलामी जैसी स्थिति नहीं है.

बैंक ने क्या कहा?

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक, ऋण वसूली न्यायाधिकरण के आदेश के अनुपालन में कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है. नोटिस उसी प्रक्रिया का हिस्सा है और आगे की कार्रवाई नियमों के अनुसार होगी.

MORE NEWS