Apurva Mukhija Viral Video: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा जिन्हें उनके फॉलोअर्स “The Rebel Kid” के नाम से जानते हैं, इस वक्त एक बड़े विवाद के केंद्र में आ गई हैं. जो वीडियो सिर्फ एक मज़ेदार “Get Ready With Me” रील होना था वह अब धार्मिक भावनाओं और कंटेंट की दौड़ पर छिड़ी बहस में बदल गया है.
क्या है पूरा मामला?
शुक्रवार को अपूर्वा ने कोचेला वैली संगीत और कला महोत्सव (Coachella Valley Music and Arts Festival) के लिए तैयार होते हुए एक ट्रांजिशन रील शेयर की. इस वीडियो में उन्होंने अपने स्टाइलिश आउटफिट, जूते और लुक को बड़े ही एनर्जेटिक अंदाज़ में दिखाया. लेकिन वीडियो के एक खास हिस्से ने लोगों का ध्यान खींच लिया .अपूर्वा अपनी कलाई पर बंधे कलावा (पवित्र लाल धागा) को काटती नजर आईं, ताकि वह उनके फेस्टिवल लुक के साथ मैच न करे.
क्यों भड़के लोग?
कलावा हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान बांधा जाता है और इसे आस्था व सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में, कैमरे पर इसे काटना कई लोगों को असम्मानजनक लगा.सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने इस कदम को अनावश्यक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया.
Rebel kid cutting of that Kalava to make her look prettier in Coachella was not needed bro. pic.twitter.com/iyBtWHVVLE
— Being Political (@BeingPolitical1) April 17, 2026
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
वीडियो के वायरल होते ही प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर बहस छिड़ गई. कई यूज़र्स ने अपूर्वा पर “रेज बेट” यानी बिकल विवाद खड़ा कर एंगेजमेंट पाने का आरोप लगाया.एक यूज़र ने लिखा “रिबेल किड अपूर्वा एक म्यूजिक फेस्टिवल के लिए अपना कलावा काट रही है. लोग इन्हें फॉलो करते हैं और सब कॉपी करते हैं.” वहीं दूसरे ने तीखा कमेंट करते हुए कहा,“रेज बेट और एंगेजमेंट फार्मिंग का ये नया तरीका है.”
कंटेंट या कंट्रोवर्सी?
यह मामला अब सिर्फ एक वीडियो तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह सवाल भी खड़ा कर रहा है कि क्या सोशल मीडिया पर व्यूज़ और लाइक्स के लिए धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल करना सही है?Mजहां कुछ लोग इसे पर्सनल चॉइस बता रहे हैं, वहीं कई इसे “लाइक्स के लिए किया गया स्टंट” मान रहे हैं. फिलहाल यह विवाद सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और अपूर्वा मुखीजा की इस हरकत पर बहस थमने का नाम नहीं ले रही है.