Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Matrubhoomi release date: सलमान खान ने खोले ‘मातृभूमि’ के राज, सरकार के दबाव से लेकर फिल्म की कहानी तक पर तोड़ी चुप्पी

Matrubhoomi release date: सलमान खान ने खोले ‘मातृभूमि’ के राज, सरकार के दबाव से लेकर फिल्म की कहानी तक पर तोड़ी चुप्पी

Matrubhoomi release date: सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ट्रेलर लॉन्च पर सलमान ने घोषणा की कि 75 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग सिर्फ 11 रुपये में फिल्म देख सकेंगे. अभिनेता ने फिल्म की कहानी और भारत-चीन संघर्ष को लेकर भी अपनी बात रखी है.

Written By:
Published: November 6, 2026 22:28:41 IST
Last Updated: November 6, 2026 22:28:41 IST

Mobile Ads 1x1

Matrubhoomi release date: सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर दर्शकों का इंतजार बढ़ता जा रहा है. फिल्म के टीजर और पोस्टर के बाद अब ट्रेलर लॉन्च के दौरान कई बड़े खुलासे हुए हैं. मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में सलमान खान ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करने के साथ ही बुजुर्ग दर्शकों के लिए खास घोषणा की. उन्होंने बताया कि 75 साल से अधिक उम्र के लोग महज 11 रुपये में फिल्म देख सकेंगे. इसके अलावा अभिनेता ने भारत-चीन संघर्ष पर आधारित फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट में बदलाव को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी जवाब दिया.

4 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

सलमान खान ने बताया कि ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ अब 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इससे पहले फिल्म के 20 नवंबर को रिलीज होने की चर्चा थी. रिलीज में देरी की वजह बताते हुए सलमान ने कहा कि फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स को बेहतर बनाने पर काम चल रहा था. आज दर्शक हर दृश्य को बारीकी से देखते हैं, इसलिए टीम चाहती थी कि फिल्म के विजुअल्स में कोई कमी न रहे. इसके अलावा अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के चोटिल होने से भी शूटिंग का कार्यक्रम प्रभावित हुआ था.

75 साल से अधिक उम्र वालों को 11 रुपये का टिकट

ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान ने बुजुर्ग दर्शकों के लिए खास पहल का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि 75 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए फिल्म का टिकट सिर्फ 11 रुपये रखा गया है. हालांकि, इस रियायती टिकट की बुकिंग और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है.

भारत-चीन संघर्ष पर सलमान ने दिया जवाब

फिल्म को चीन के खिलाफ बताया जा रहा था. इस पर सलमान ने कहा कि यह धारणा गलत है. उन्होंने उन चर्चाओं को भी खारिज किया कि सरकार ने फिल्म की स्क्रिप्ट बदलने का दबाव बनाया था. अभिनेता के मुताबिक, फिल्म में दोनों देशों के सैनिकों और उनके परिवारों की परिस्थितियां दिखाई गई हैं. सैनिक एक-दूसरे को पसंद कर सकते हैं, लेकिन देश की सुरक्षा का सवाल आने पर राष्ट्र सबसे पहले होता है. फिल्म में किसी एक पक्ष को नकारात्मक दिखाने के बजाय सैनिकों के हालात को सामने रखा गया है.

‘बैटल ऑफ गलवान’ से बदला फिल्म का नाम

फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था. इसकी कहानी जून 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प से प्रेरित है. इस संघर्ष में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे. फिल्म में सलमान खान कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं, जो 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे. उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था.

अपूर्व लाखिया ने किया है निर्देशन

फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है और निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले हुआ है. इसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह, मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया, जेन शॉ और अभिलाष चौधरी नजर आएंगे. ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान अपने मजाकिया अंदाज में भी दिखे. उन्होंने कहा कि वह खुद टेंशन नहीं लेते, बल्कि दूसरों को देते हैं. फिल्म के गाने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ को लेकर भी चर्चा है, जिसे सलमान ने अपनी आवाज दी है. अब दर्शकों को 4 दिसंबर को फिल्म की रिलीज का इंतजार है.

MORE NEWS