Live TV
Search
Home > देश > CBSE Date Sheet 2027: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी, इस तारीख से शुरू होंगे एग्जाम

CBSE Date Sheet 2027: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी, इस तारीख से शुरू होंगे एग्जाम

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी. इस बार 46 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. कक्षा 10वीं में 83 और 12वीं में 121 विषयों की परीक्षा होगी. विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट से विषयवार टाइमटेबल डाउनलोड कर सकते हैं.

Written By:
Published: November 6, 2026 21:36:23 IST
Last Updated: November 6, 2026 21:36:23 IST

Mobile Ads 1x1

CBSE Board Exam 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. बोर्ड की ओर से 6 नवंबर 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम अपलोड किया गया. इसके मुताबिक, दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी. इस बार परीक्षा कार्यक्रम 101 दिन पहले जारी किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को अपनी तैयारी और रिवीजन के लिए पर्याप्त समय मिल सके. छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विषयवार परीक्षा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

सीबीएसई की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी. सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होंगी. कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 9 मार्च 2027 तक चलेंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 9 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी. परीक्षा का आयोजन निर्धारित केंद्रों पर लिखित माध्यम से किया जाएगा.

10वीं में 83 और 12वीं में 121 विषयों की होगी परीक्षा

सीबीएसई की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं में कक्षा 10वीं के 83 विषयों और कक्षा 12वीं के 121 विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस बार 10वीं कक्षा के लिए 26.5 लाख से अधिक और 12वीं कक्षा के लिए 19.8 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है. इस तरह दोनों कक्षाओं को मिलाकर 46 लाख से अधिक छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे.

डेटशीट तैयार करते समय इन बातों का रखा गया ध्यान

बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम तैयार करते समय विद्यार्थियों के विषयों के चयन और उनकी तैयारी की जरूरतों को ध्यान में रखा है. प्रमुख विषयों की परीक्षाओं के बीच पर्याप्त अंतराल रखने की कोशिश की गई है, ताकि छात्रों को रिवीजन का समय मिल सके. साथ ही, यह भी ध्यान रखा गया है कि विद्यार्थियों के चुने हुए दो विषयों की परीक्षाएं एक ही दिन न पड़ें. कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए भी परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया है, ताकि बोर्ड परीक्षाएं समय पर पूरी हो सकें.

CBSE की वेबसाइट से ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट

  • कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी अपनी विषयवार डेटशीट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए ये स्टेप फॉलो करें:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘Latest @ CBSE’ सेक्शन में जाएं.
  • कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट के लिंक पर क्लिक करें.
    इसके बाद डेटशीट की पीडीएफ खुल जाएगी.
  • अपने विषयों की परीक्षा तारीख और समय जांचकर इसे डाउनलोड कर लें.
  • आधिकारिक डेटशीट: CBSE Class 10th और 12th Date Sheet 2027 PDF.

MORE NEWS