Live TV
Search
Home > मनोरंजन > मां बनने वाली हैं संभावना सेठ, अनोखे अंदाज में शेयर की खुशखबरी, देखें पोस्ट

मां बनने वाली हैं संभावना सेठ, अनोखे अंदाज में शेयर की खुशखबरी, देखें पोस्ट

भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ मां बनने वाली हैं. मिसकैरिज के लगभग दो सालों बाद वो दोबारा प्रेग्नेंट हैं. उन्होंने अपने पति के साथ फोटोज शेयर कर जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि सरोगेसी के कारण अब वे मां बनने वाली हैं.

Written By:
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-04-30 14:18:41

Mobile Ads 1x1

Sambhavna Seth Pregnant: भोजपुरी और टीवी एक्ट्रेस संभावना सेठ प्रेग्नेंट हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके घर में नन्हा मेहमान आने वाला है. संभावना सेठ ने बच्चे के मोजे की तस्वीर और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट की झलक शेयर की, जिसमें उनका पालतू कुत्ता भी नजर आ रहा है. उन्होंने ये पोस्ट हसबैंड अविनाश द्विवेदी के साथ शेयर किया. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हम प्रेग्नेंट हैं. हमारी सबसे खूबसूरत कहानी अब प्रेम, आशा और सरोगेसी के जरिए साकार होने की राह पर है. नन्हे मेहमान के स्वागत की उल्टी गिनती शुरू हो गई है.’

बता दें कि संभावना ने अपने पति अविनाश के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने एक फोटो में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट किया. उन्होंने लिखा कि जल्द उनका बच्चा होने वाला है. उसमें लिखा, ‘ब्रेकिंग न्यूज़ वी आर प्रेग्नेंट’ ये एक न्यूज़ फॉर्मेट में था. इसके बाद दूसरी फोटो में उन्होंने दो ऊनी मोजे पकड़े हैं. तीसरे फोटो में उनका पालतू कुत्ता दिखा, जिसमें एक प्लेट थी और उस पर ऑफिशियल लिखा था.

बधाई दे रहे सेलिब्रिटी

संभावना और अविनाश की इस पोस्ट पर तमाम सेलिब्रिटीज भी बधाईयां दे रहे हैं. लाफ्टर क्वीन भारती सिंह ने संभावना को बधाई दी. दीपिका कक्कड़ ने दोनों को बधाई दीं. इसके साथ ही युक्ति कपूर, निधि झा, माही विज, आम्रपाली दुबे, फ्लोरा सैनी और साकिब सलीम जैसे तमाम एक्टर्स ने बधाइयां दीं.

2024 में हुआ था मिसकैरिज

जानकारी के अनुसार, साल 2024 के अंत में IVF के जरिए संभावना प्रेग्नेंट हुई थीं. दुर्भाग्य से 3 महीने बाद उनका मिसकैरिज हो गया. इसके लिए उन्होंने वीडियो शेयर कर डॉक्टर पर आरोप लगाया था कि उनकी लापरवाही के कारण मिसकैरिज हुआ है. उन्होंने बताया कि स्कैनिंग कराने से 15 दिन पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी. इसके बाद उन्होंने कहा था कि उनकी परेशानी जल्द सही हो जाएगी और वो जल्द गुड न्यूज देंगी. इसके बाद से उनकी तरफ से गुड न्यूज का इंतजार किया जा रहा था. 

ये भी पढ़ें: Box Office: 42 दिन बाद बॉक्स ऑफिस पर कहां खड़ी है ‘धुरंधर 2’? जानें क्या रहा अन्य फिल्मों का हाल

MORE NEWS