Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Tanushree Dutta on Nana Patekar Death: पुरानी दुश्मनी भूलीं नहीं तनुश्री! नाना पाटेकर के निधन पर दे दिया ऐसा बयान; बोलीं – ‘इवेंट है आज…’

Tanushree Dutta on Nana Patekar Death: पुरानी दुश्मनी भूलीं नहीं तनुश्री! नाना पाटेकर के निधन पर दे दिया ऐसा बयान; बोलीं – ‘इवेंट है आज…’

Tanushree Dutta On Nana Patekar Death: नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर कहा कि आज उनका लखनऊ में बड़ा इवेंट है, वह उसी पर फोकस करेंगी, बाद में प्रतिक्रिया देंगी.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-10-08 16:53:45

Mobile Ads 1x1

Tanushree Dutta Reaction On Nana Patekar Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है. 75 साल की उम्र में 8 अक्टूबर सुबह 5:20 बजे कार्डियक अरेस्ट से उनके निधन की खबर सामने आई है. हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है, लेकिन इस बीच तनुश्री दत्ता का रिएक्शन चर्चा में आ गया है.

तनुश्री दत्ता ने क्या कहा?

नाना पाटेकर की मौत की खबर सुनते ही तनुश्री दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा – ‘मैंने सुना है, मुझे खबर मिल गई है. लेकिन आज मेरा काम का दिन है. मैं एक इवेंट के लिए लखनऊ जा रही हूं और उसी पर फोकस करना चाहती हूं.’ तनुश्री ने आगे कहा, ‘यह सब होने के लिए कितना अजीब दिन है, क्योंकि मेरा इवेंट बहुत बड़ा और जरूरी है. मैंने पूरे दिन की प्लानिंग कर रखी थी, लाइव आना था, कंटेंट पोस्ट करना था. अब चिंता हो रही है कि शाम को सारा मीडिया ईविल डेड में इंटरेस्ट लेगा. जब मुझे समझ आएगा कि कैसी प्रतिक्रिया देनी है, तब मैं स्पष्ट जवाब दूंगी. फिलहाल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.’

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

तनुश्री के इस रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. कुछ लोग इसे असंवेदनशील बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि पुराने विवाद के कारण उन्होंने ऐसा कहा.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: उदिति ने गुल्लू को कहा ‘चोर’, जवाब में EX पर पहुंची बात; फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस

क्या था नाना-तनुश्री विवाद?

साल 2018 में MeToo आंदोलन के दौरान तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि 2008 में फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीस’ के गाने की शूटिंग के दौरान नाना ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था और डांस सिखाने के बहाने बदतमीजी की थी. तनुश्री ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन सबूतों के अभाव में कोर्ट ने केस बंद कर दिया था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि नाना के कहने पर उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया था.

ये भी पढ़ें:  टीवी के राम, अब बने दशरथ… दूरदर्शन पर छाए थे अरुण गोविल, अब बॉलीवुड में मचाएंगे तहलका!

MORE NEWS