Toxic Pre-Release Event Viral Video: हैदराबाद के डुलापल्ली में शनिवार, 22 अगस्त को मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी ने ‘टॉक्सिक’ फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट का आयोजन किया गया था. बड़ी संख्या में छात्र और यश के प्रशंसक इस इवेंट में शामिल हुए. लेकिन इस बीच इवेंट के दौरान हुए हादसे का वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो के मुताबिक, भीड़ में बेहतर नजारा पाने के लिए कुछ लोग उस स्ट्रक्चर पर चढ़ते हुए देखे गए जिस पर इवेंट के लिए ऑडियो उपकरण लगे थे. ढांचे के गिरने से स्थिति बिगड़ गई, जिसके कारण उस पर खड़े लोग नीचे गिर गए. खबरों के मुताबिक, इस हादसे में दो छात्र घायल हो गए. हादसे के बाद दोनों छात्रों को इलाज के लिए ले जाया गया. सोशल मीडिया पर ये वीडिया आग की तरह वायरल हो रहा है. इस हादसे ने बड़े प्रचार कार्यक्रमों में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
#Toxic event in HYD turned wild -10 ppl were injured, including two with hand fractures & one with a head injury. It all happened during #Yash speech. When he learned, he was so sad at briefing& asked his manager to pay for the medical sprt of students pic.twitter.com/sScQO1NdWU
— Vishnu Writess (@VWritessss) August 23, 2026
हादसे के बाद यश की प्रतिक्रिया
जब यह घटना हुई, तब यश वहां मौजूद थे. एक्टर ने इवेंट में समस्या को समझा और घटना पर चिंता व्यक्त की. इस घटना के कारण, फिल्म के प्रचार कार्यों से ध्यान कुछ समय के लिए भटक गया. हादसे के बावजूद इवेंट जारी रहा और यश ने वहां भाषण दिया. दर्शकों से बातचीत करते हुए, एक्टर ने फिल्मों, असफलताओं और अपनी आकांक्षाओं पर अडिग रहने के बारे में बात की.
पुलिस शिकायत दर्ज नहीं
शुरुआती खबरों के अनुसार, उक्त घटना के लिए अब तक कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. यह घटना ‘टॉक्सिक’ को लेकर मचे भारी उत्साह के बीच हुई है, जिसमें यश ‘KGF: चैप्टर 2’ के बाद एक फिल्म में मुख्य भूमिका में वापसी करेंगे. हैदराबाद में जुटी भीड़ इस दीवानगी का संकेत थी.
ये भी पढ़ें: पाखी हेगड़े से शादी करना चाहते थे निरहुआ? फिर आम्रपाली दुबे…अब उठ रहे दोनों के रिश्ते पर सवाल
कब रिलीज होगी Toxic?
गीतू मोहनदास के निर्देशन वाली फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups’ दुनिया भर के सिनेमाघरों में 26 अगस्त, 2026 को रिलीज होने वाली है. इसमें नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कई कलाकार शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: सबा पटौदी के बाद अब करीना कपूर ने भी तोड़ी चुप्पी, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबर पर बोलीं; ‘पागल कर देते हो…’