Natural Supplement: शरीर में इम्यूनिटी और एनर्जी बढ़ाने के लिए डॉक्टर विटामिन-सी सप्लीमेंट और मल्टी-विटामिन खाने की सलाह देते हैं. हालांकि बाजार में मिलने वाले सप्लीमेंट्स महंगे तो होते ही हैं, इनमें मौजूद सिंथेटिक कोटिंग और केमिकल प्रीजर्वेटिव आपकी सेहत को फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं. ऐसे में आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जिस विटामिन-सी के लिए आप ₹500 या उससे ज्यादा खर्च कर रहे हैं, वह आपको मात्र ₹5 के एक छोटे से फल से भी मिल सकता है.
कौन-सा है वो अमृतफल?
हम बात कर रहे है आंवला की, जिसे आयुर्वेद में अमृतफल कहा गया है. साधारण भाषा में समझें तो आंवला से मिलने वाला विटामिन-सी में 10 से 20 संतरों की ताकत होती है. वहीं बाजार में मिलने वाले केमिकल सप्लीमेंट में 500 mg सिंथेटिक विटामिन-सी होता है. वहीं कीमत की बात करें तो फार्मेसी पर अच्छी कंपनी के विटामिन-सी सप्लीमेंट ₹500 या उससे अधिक कीमत पर मिलते हैं, जबकि आवंला को आप सामान्य फलों की कीमत पर खरीद सकते हैं.
सप्लीमेंट से बेहतर क्यों?
आपको जामकर हैरानी होगी कि विटामिन सी की गोलियों में आर्टिफीशियल एस्कॉर्बिक एसिड होता है. ये खाने में तो सुविधाजनक है, लेकिन इसमें आंवले से कम विटमानिट-सी और पोषक तत्व होते हैं, जबकि आवंले में फ्लेवोनोइड्स, पॉलीफेनोल्स और टैनिन मौजूद होते हैं जो पोषक तत्वों के अबजॉर्पशन को आसान कर देते हैं. इससे किड़नी पर पोषक तत्वों को अवशोषित करने का दवाव सप्लीमेंट के मुताबिक ना के बराबर पड़ता है.
आंवला में कितना विटामिन-सी?
इम्यूनोलॉजी रिसर्च से पता चला है कि आंवला का जूस कम क्वांटिटी में ही शरीर के लिए आवश्यक विटामिन-सी की आपूर्ति कर देता है. इसके लैब एनालिसिस बताते हैं कि बाजार में मिलने वाले 100ml आंवला जूस में 625–930 mg तक विटामिन C मौजूद होता है, जो किसी भी फल-सब्जी से ज्यादा है. जबकि नेचुरल आंवला के 100ml जूस में 1000mg से अधिक विटामिन-सी मौजूद होता है यानी रोजाना एनर्जेटिक रहने के लिए आप 10–20 ml का आंवला शॉट ले सकते हैं जो 60 से 180 mg तक विटामिन सी प्रोवाइड करा देता है.
विटामिन-सी के अलावा आंवला के चमत्कारी फायदे
आंवला को आयुर्वेद में अमृतफल कहा गया है. ये शरीर की इम्यूनिटी को मजबूती देता है ताकि सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी मौसमी बीमारियां ना हो.
- आंवला में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़कर सूजन को कम करते हैं.
- आंवला न केवल कोलेजन बूस्ट करता है, बल्कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी त्वचा को उम्र से पहले बूढ़ा होने से भी बचाते हैं.
- आंवला में मौजूद फाइबर डायजेशन को मजबूत बनाते हैं. ये गर्मी में होने वाली कब्ज, एसिडिटी और पेट की अन्य समस्याओं को दूर करते हैं.
- आंवले की तासीर ठंडी होती है, जिससे गर्मी में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचने में भी मदद मिलती है.
- ये बालों को जड़ों से स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करता है. इसके नियमित सेवन से बाल घने, लंबे और काले होने लगते हैं.
कैसे खाएं आंवला?
आंवला एक बेहद खट्टा फल है, जिसे साधारण फलों की तरह खाना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं है, लेकिन इसका जूस, चटनी, मुकब्बा और पाउडर फॉर्म भी उतना ही फायदेमंद है.
- आंवला के जूस में शहद, काला नमक और गुनगुना पानी डालकर पी सकते हैं.
- आंवला को धनिए और पुदीने की चटनी में ए़ड करके भी खा सकते हैं.
- आंवला में नेचुरल स्वीटनर जैसे गुड़, शक्कर या चीनी डालकर भी मुरब्बा बना सकते हैं.
- कुछ लोग आंवले में मसाला एड करके अचार की तरह खाना भी पसंद करते हैं
- आंवले का पाउडर भी पानी, दही, स्मूदी या दाल में मिलाकर खा सकते हैं.