Joke of the day: चुटकुले हमारे जीवन का एक खास और मजेदार हिस्सा होते हैं. यही तो हैं जो हमें खुलकर हंसने का मौका देती हैं और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करती है. जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है और आस-पास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
पत्नी : आपको मेरी सुन्दरता ज्यादा अच्छी लगती है
या फिर मेरे संस्कार ?
पति : मुझे तो तुम्हारी ये मजाक करने की
आदत बहुत अच्छी लगती है !!
संता ने हजामत की दुकान खोली
एक ग्राहक शेव कराने आया…
संता : मूंछ रखनी है ?
ग्राहक : हां
संता ने ग्राहक की मूंछ काट कर
उसके हाथ में देते हुए बोला :
लो रख लो जहां भी रखनी है !!
भिखारी : ए भाई एक रुपया से दो,
तीन दिन से भूखा हूं.
मोनू : तीन दिन से भूखा है
तो एक रुपए का क्या करेगा ?
भिखारी : वजन तोलूंगा कितना घटा है !!
एक लड़का एक सुन्दर लडकी
को बड़ी देर से घूर रहा था…
लड़की (गुस्से में) : क्या देख रहे हो?
लड़का (हड़बड़ी में) : देख रहा हूं
की अगर तुम मेरी अम्मा होती
तो मैं भी सुन्दर होता !!
एक आदमी साधू से बोला :
बाबा, मेरी बीवी बहुत परेशां करती है
कोई उपाय बताओ…
साधू : बेटा, उपाय होता तो
मैं साधू क्यों बनता ?
बच्चा घर से मार खा कर स्कूल जा रहा था… रास्ते में पड़ोसी ने पूछ लिया-
पड़ोसी- बेटा पढ़ते हो?
बच्चा- नहीं! स्कूल ड्रेस पहन के तेरे
बाप की बारात में जा रहा हूं…
टीचर क्लास में- दिल्ली में कुतुब मीनार है.
पप्पू क्लास में सो रहा था…
टीचर ने उसे जगाया और पूछा- बता मैंने अभी क्या बोला?
पप्पू- दिल्ली में कुत्ता बीमार है.