Live TV
Search
Home > हेल्थ > क्या आप भी मुंह खोलकर सोते हैं? सेहत के लिए है नुकसानदायक, ऐसे सुधारें आदत

क्या आप भी मुंह खोलकर सोते हैं? सेहत के लिए है नुकसानदायक, ऐसे सुधारें आदत

Mouth Open While Sleeping: अक्सर आपने लोगों को देखा होगा कि वो मुंह खोलकर सोते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. आइए जानते हैं कि इस आदत को कैसे बदला जा सकता है?

Written By:
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-05-01 15:20:26

Mobile Ads 1x1

Mouth Open While Sleeping: अगर आप या आपके घर में कोई और मुंह खोलकर सोता है, तो ये खबर खास आपके लिए है. ये आपको एक सामान्य आदत जैसा महसूस हो सकता है, लेकिन ये सेहत के लिए बहुत हानिकारक है. मुंह खोलकर सोने से एक या दो नहीं, बल्कि कई परेशानियां हो सकती हैं. कहा जाता है कि मुंह खुला रहने से दांत और मसूड़ों की समस्या हो सकती है. साथ ही गला सूखने और खराश जैसी समस्या भी हो सकती है. नाक को सांस लेने के लिए बनाया गया है, जो हवा को फिल्टर करती है. साथ ही नमी प्रदान करती है. ऐसे में जब आप मुंह खोलकर सोते हैं, तो आप इन लाभों से वंचित रह सकते हैं.

मुंह खोलकर सोने से होती हैं ये समस्याएं

  • जानकारी के अनुसार, मुंह खुला रख कर सोने से लार यानी सलैइवा सूख जाता है, जिसके कारण दांतों में सड़न हो सकती है. इसके अलावा मसूड़ों की बीमारी हो सकती है और मुंह से बदबू की समस्या भी बढ़ सकती है.
  • इसके अलावा सुबह उठने पर गले में सूखापन हो सकता है और जलन व खराश भी हो सकती है.
  • मुंह से सांस लेने वाले लोगों की नींद पूरी नहीं होती. उनकी नींद बार-बार टूटती है क्योंकि उनके शरीर को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है. इसके कारण सुबह उठकर थकान महसूस होती है. 
  • मुंह खोलकर सोने से ऑक्सीजन कम मिलती है, जिसके कारण हार्ट पर दबाव पड़ सकता है. इसकी वजह से लंबे समय में हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है.

कैसे सुधारें आदत?

  • अगर आप मुंह खोलकर सोने वाली अपनी आदत को बदलना चाहते हैं, तो बंद नाक को साफ करें. इसके लिए आप नेति पॉट या सलाइन नेज़ल स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • बहुत से लोगों को सीधे पीठ के बल सोते समय खर्राटे आते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो करवट लेकर सोने की कोशिश करें. 
  • सोते समय सिर के नीचे एक या दो तकिया रखें. इससे आपका सिर ऊंचा हो जाएगा और मुंह बंद हो जाता है. 
  • अगर आपको किसी तरह की एलर्जी है, जिसके कारण आप सोते समय नाक से सांस नहीं ले पाते हैं, तो डॉक्टर से परामर्श करें  और एंटीहिस्टामाइन दवाएं लें.
  • आप दिन में भी ध्यान दें कि नाक से सांस लें. अगर आप दिन भर नाक से सांस लेने की कोशिश करते हैं, तो रात में भी नाक से सांस लेने की आदत पड़ जाएगी.

ये भी पढ़ें:- क्या आपके भी झड़ने लगे हैं बाल? अब छोड़िए टेंशन… बस छनी हुई चाय पाउडर और कॉफी के घोल को ऐसे यूज कीजिए

Tags:

MORE NEWS