Leucorrhoea Remedies: वजाइनल डिस्चार्ज महिलाओं में होने वाला एक बहुत नेचुरल और कॉमन प्रोसेस है. वैसे तो, ये डिस्चार्ज किसी तरह की समस्या का संकेत नहीं है. लेकिन अगर इसका कलर नॉर्मल साफ होने की जगह गाढ़ा सफेद, पीला, हरा या बदबूदार हो, तो ये चिंता की बात हो सकती है. इस समस्या को मेडिकल भाषा में लिकोरिया कहा जाता है, जो आमतौर पर बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन के कारण होता है. डॉक्टर्स की माननें तो वजाइना एक सेल्फ क्लीनिंग ऑर्गन है और ये खुद को साफ करती है. वजाइना नेचुरल डिस्चार्ज की मदद से ये अंदर से खुद को साफ कर सकती है, लेकिन बाहरी हिस्से वल्वा को साफ करना जरूरी है.
वजाइनल डिस्चार्ज, ल्यूकोरिया या सफेद पानी की दिक्कत महिलाओं को अक्सर परेशान करती है और कई बार इसकी वजह से कमर में भी तेज दर्द महसूस होता है. इससे निजात पाने के लिए लोग तमाम उपाय करते हैं, लेकिन देसी नुस्खे अधिक कारगर हो सकते हैं. आयुर्वेद में इन उपायों का जिक्र मिलता है. इन उपायों के बारे में बता रही हैं राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय लखनऊ की डॉ. शचि श्रीवास्तव-
ल्यूकोरिया को करने के 2 असरदार उपाय
आंवला: वजाइनल हेल्थ के लिए आंवला अधिक फायदेमंद माना जाता है. आप इसे ताजा खा सकती हैं या इसका चूरन या जूस ले सकती हैं. ये रिप्रोडक्टिव टिश्यूज को मजबूती देता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है. दरअसल, आंवला विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. ऐसे में इसे खाने से शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है. आंवले के चूर्ण को आप शहद या गुड़ के साथ भी खा सकती हैं. इससे महिलाओं की इंटिमेट हेल्थ भी ठीक रहेगी. वहीं, अगर डिस्चार्ज के साथ तेज जलन और दर्द महसूस होना वजाइनल इंफेक्शन का संकेत हो सकता है. ऐसे में डॉक्टर की सलाह जरूरी है.
त्रिफला: डॉक्टर कहती हैं कि, त्रिफला के पानी से वजाइनल एरिया को धोने से वजाइनल इचिंग और इंफेक्शन से राहत मिल सकती है. हालांकि, त्रिफला चूर्ण को पानी में पहले उबालें और फिर इस गुनगुने पानी से वजाइनल एरिया को वॉश करें. दरअसल, ये तीन जड़ी-बूटियों का मिश्रण होता है और इसकी मदद से इंटिमेट एरिया के इंफेक्शन को दूर करने में मदद मिलती है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और इसकी मदद से वजाइना की सूजन भी दूर होती है. ध्यान देने वाली बात यह है कि, दिन में 1-2 बार वजाइनल एरिया को वॉश करना है. ऐसा करने से आपको कुछ हफ्तों में रिजल्ट दिख सकता है.