सूरत (गुजरात) [भारत],4 अगस्त: Management Guru के संस्थापक श्री जय पांडे द्वारा सूरत में टेक्सटाइल एवं एम्ब्रॉयडरी उद्योग के विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दो भव्य बिजनेस कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। “The Grey Manufacturer Growth Summit” तथा “MBA in Embroidery – Business Workshop for Embroidery Industries” में प्रसिद्ध बिजनेस मेंटर एवं मोटिवेशनल स्पीकर ने उद्यमियों, निर्माताओं और युवा व्यवसायियों को बिजनेस ग्रोथ, आधुनिक प्रबंधन, ब्रांडिंग, मार्केटिंग और लीडरशिप पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
The Grey Manufacturer Growth Summit के दौरान Grey Manufacturer द्वारा एक आकर्षक प्रदर्शनी स्टॉल लगाया गया, जहाँ आगंतुकों को कंपनी के उत्पादों, नई तकनीकों और उद्योग से जुड़े आधुनिक समाधान की जानकारी दी गई। इस स्टॉल को उद्योग जगत से उत्साहजनक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।

इसके अलावा “MBA in Embroidery – Business Workshop for Embroidery Industries” का आयोजन सरदार स्मृति भवन, वराछा, सूरत में किया गया। अपने संबोधन में हर्षवर्धन जैन ने 5M – Manpower, Machinery, Material, Money और Management के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक, प्रभावी प्रबंधन और मजबूत ब्रांडिंग के माध्यम से ही उद्योग दीर्घकालिक सफलता प्राप्त कर सकता है।
यह कार्यक्रम Shree Om Jari Industries Pvt. Ltd. द्वारा प्रस्तुत (Presented By) किया गया।
The Grey Manufacturer Growth Summit के टाइटल स्पॉन्सर Pfron Machinery एवं Royal Group रहे।

वहीं MBA in Embroidery – Business Workshop for Embroidery Industries के टाइटल स्पॉन्सर Sinsim Liberty Embroidery Machine और Om Satya रहे, जबकि BTW Thread ने थ्रेड स्पॉन्सर के रूप में सहयोग दिया।
दोनों कार्यक्रमों में टेक्सटाइल एवं एम्ब्रॉयडरी उद्योग से जुड़े बड़ी संख्या में उद्योगपति, निर्माता एवं व्यवसायी उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने इन आयोजनों को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक तथा व्यवसायिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। दोनों समिट उद्योग जगत के लिए नेटवर्किंग, ज्ञान के आदान-प्रदान और नए व्यावसायिक अवसरों के सृजन का महत्वपूर्ण मंच साबित हुए।
(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)