Ajit Pawar News: अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि विमान के पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के बीच क्या बातचीत हुई.
Ajit Pawar Plane Crash
Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और एनसीपी के कद्दावर नेता अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बारामती एयरपोर्ट पर विमान के उतरने से पहले पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के बीच हुई बातचीत की डिटेल्स भी जारी कीं. प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय का एक बयान जारी किया, जिसके अनुसार बारामती एक अनियंत्रित एयरफील्ड है और ट्रैफिक की जानकारी बारामती में स्थित फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन के इंस्ट्रक्टर या पायलट द्वारा दी जाती है.
ATC संभालने वाले व्यक्ति के बयान के अनुसार, विमान VI-SSK ने सबसे पहले 28 जनवरी, 2026 को सुबह 8:18 बजे बारामती से संपर्क किया.
28 जनवरी, 2026 को सुबह 8:18 बजे संपर्क करने के बाद विमान ने तब कॉल किया जब वह बारामती से 30 नॉटिकल मील दूर था. उस समय, उसे पुणे अप्रोच से अनुमति मिल गई थी. पायलट को अपनी मर्जी से विजुअल मेट्रोलॉजिकल कंडीशंस (VMC) के तहत लैंड करने की सलाह दी गई थी. क्रू ने हवा और विजिबिलिटी के बारे में जानकारी मांगी. उन्हें बताया गया कि हवा शांत है और विजिबिलिटी लगभग 3,000 मीटर है. इसके बाद विमान ने रनवे इलेवन पर फाइनल अप्रोच पर होने की सूचना दी, लेकिन क्रू रनवे नहीं देख पाया. उन्होंने पहले अप्रोच पर गो-अराउंड किया.
गो-अराउंड के बाद विमान की स्थिति के बारे में पूछा गया. इसके बाद क्रू ने फिर से रनवे इलेवन पर फाइनल अप्रोच पर होने की सूचना दी. उनसे कहा गया कि जब रनवे दिखे तो रिपोर्ट करें. उन्होंने जवाब दिया कि अभी रनवे नहीं दिख रहा है. जब दिखेगा तो हम कॉल करेंगे. कुछ सेकंड बाद उन्होंने बताया कि रनवे दिख रहा है. सुबह 8:43 बजे विमान को रनवे ग्यारह पर लैंड करने की इजाजत दी गई, लेकिन क्रू की तरफ से लैंडिंग क्लीयरेंस का कोई रीडबैक नहीं मिला. फिर इसके बाद सुबह 8:44 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने रनवे ग्यारह के किनारे के पास आग की लपटें देखीं. इसके बाद इमरजेंसी सेवाओं को मौके पर भेजा गया. इसके अलावा, कॉकपीट में आखिरी शब्द ‘Oh Shit’ रिकॉर्ड किए गए हैं.
Monky Attack Viral Video: दिल्ली में बंदर द्वारा एक बुजुर्ग महिला पर हमला करने का…
Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए…
Chaitra Purnima 2026: हिंदू धर्म में चैत्र पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व होता है,इस साल…
सोशल मीडिया पर एक महिला का मजेदार कन्फेशन वायरल हो गया है, जिसमें उसने जॉब…
MAH MBA CET Admit Card 2026 Date: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल जल्द ही…
Director Ranjith: मलयालम इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक रंजीत को यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार…