Ajit Pawar Successor: अजित पवार के निधन के बाद अब ये चर्चा आम हो गई है कि उनके बाद अब पार्टी की कमान संभालेगा? अगर परिवार एकजुट होता है तो इस स्थिति में सुप्रिया सुले को पार्टी की कमान मिल सकती है. अगर परिवार एकजुट नहीं होता है तो इस स्थिति में सुनेत्रा पवार, पार्थ पवार या जय पवार पार्टी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, इसके अलावा, परिवार से बाहर, छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे में से कोई एक पार्टी की कमान संभाल सकते हैं.
ajit pawar successor
Ajit Pawar Successor: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और एनसीपी के कद्दावर नेता अजित पवार के निधन के बाद ये सवाल उठने लगे हैं कि आखिर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की कमान कौन संभालेगा? क्या पूरा परिवार एक हो जाएगा? या अजित पवार की पार्टी एनसीपी की जिम्मेदारी उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार या उनके बेटे पार्थ पवार संभालेंगे? बहरहाल पवार परिवार भले ही इस बारे में न सोचे लेकिन लोगों और राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चो होनी शुरू हो गई है.
अगर पवार परिवार एकजुट हो जाता है तथा एनसीपी और एनसीपी (एसपी) एक हो जाती है तो इस स्थिति में पार्टी की कमान सुप्रिया सुले संभाल सकती है.
अगर परिवार एकजुट नहीं होता है तो इस स्थिति में पार्टी की कमान अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार संभाल सकती है और उप मुख्यमंत्री की शपथ लेकर महाराष्ट्र की महायुति सरकार में भी शामिल हो सकती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुनेत्रा वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं. इसके अलावा, राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा भी आम हो गई है कि बारामती से जो भी अगला चुनाव लड़ेगा वहीं अजित पवार का उत्तराधिकारी होगा. हालांकि, पार्थ पवार को अभी वर्तमान में राजनीति का खास अनुभव नहीं हैं.
अजित पवार के बड़े बेटे पार्थ पवार ने साल 2019 में मावल सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. उस दौरान ये भी चर्चा हो रही थी कि पार्थ को चुनाव लड़ाने के मुद्दे पर पवार परिवार में मतभेद हो गया था. मौजूदा हालात में उन्हें पार्टी की कमान मिल सकती है. इसके अलावा, अगर अजित पवार के छोटे बेटे जय पवार की बात करें तो वो राजनीति से काफी दूर है. हालांकि उन्हें अपनी मां सुनेत्रा पवार का प्रचार करते हुए जरूर देखा गया था. ‘द प्रिंट’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 में एनसीपी के टूटने तक वे दुबई में परिवार का कारोबार देखते थे. उसके बाद से वे पिता के नेतृत्व में पार्टी के कामों में सक्रिय हो गए हैं.
लोकमत (नागपुर संस्करण) के संपादक श्रीमंत माने का इस बारे में कहना है कि परिवार के बाहर से एनसीपी का चलना मुश्किल है. दल का प्रमुख चेहरा अजित पवार थे और इस दल को पवार फैमिली से जुड़ा कोई सदस्य ही चला सकता है. फिर भी अगर परिवार के बाहर से अगर कोई शख्स पार्टी का चला सकता है तो उनमें तीन नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे का नाम सामने आता है. इन तीनों नेताओं के पास राजनीति का काफी अनुभव है.
Monky Attack Viral Video: दिल्ली में बंदर द्वारा एक बुजुर्ग महिला पर हमला करने का…
Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए…
Chaitra Purnima 2026: हिंदू धर्म में चैत्र पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व होता है,इस साल…
सोशल मीडिया पर एक महिला का मजेदार कन्फेशन वायरल हो गया है, जिसमें उसने जॉब…
MAH MBA CET Admit Card 2026 Date: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल जल्द ही…
Director Ranjith: मलयालम इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक रंजीत को यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार…