Bhuleshwar Cha Raja Ganpati Idol Accident: मुंबई में एक दुखद घटना हुई, जिसमें भगवान गणेश की 22 फुट ऊंची मूर्ति जिसे ‘भुलेश्वर-चा राजा’ के नाम से जाना जाता है उनका अपना बैलेंस बिगड़ा और वह धड़ाम से गिर गई. इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए और दो की जान चली गई. यह घटना रात करीब 11 बजे हुई जब मूर्ति को बायकुला से भुलेश्वर ले जाया जा रहा था.
भगवान गणेश की मूर्ती गिरी
‘भुलेश्वर-चा राजा’ की मूर्ति को भुलेश्वर लाते समय एक बड़ा हादसा हुआ. मुंबई पुलिस ने बताया कि 22 फुट की बड़ी मूर्ति बायकुला से भुलेश्वर ले जाते समय एक तरफ झुक गई और गिर गई, जिससे पांच लोग घायल हो गए और दो की मौत हो गई. शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि मूर्ति का बैलेंस बिगड़ने की वजह से यह गिरी.
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | Two dead and five injured after a massive Ganesh Idol of Bhuleshwar Cha Raja fell during its arrival procession at the Balaram Merchant Road in the Bhuleshwar area.
The names of the deceased are Sanket Nevshe, 33 years, and Brijesh Hemant Joshi,… pic.twitter.com/QMOC0Y1oLr
— ANI (@ANI) August 22, 2026
शनिवार रात हुई घटना
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार रात करीब 9:51 बजे भुलेश्वर में जय अम्बे चौक पर ‘कबूतरखाना’ के पास मूर्ति के आने के जुलूस के दौरान हुई. घटना की जानकारी मिलने पर, CP कंट्रोल रूम ने बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC), मुंबई फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस सर्विस और म्युनिसिपल वार्ड स्टाफ समेत कई एजेंसियों को मौके पर भेजा.
दो लोगों की हुई मौत
अधिकारियों ने कन्फर्म किया कि इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. मरने वालों की पहचान संकेत नेवशे (33) और बृजेश हेमंत जोशी (30) के रूप में हुई है. अस्पताल पहुंचने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया. घायलों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
ये भी पढ़ें: Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा! 14वीं मंजिल से गिरे 2 मजदूर, अस्पताल में तोड़ा दम; ठेकेदार हिरासत में
5 लोग घायल 2 की मौत
मरने वालों की पहचान संकेत नेवशे (33) और बृजेश हेमंत जोशी (30) के तौर पर हुई है. पांच घायलों में 5 और 7 साल की दो लड़कियां भी हैं. घायलों का GT हॉस्पिटल, रिलायंस हॉस्पिटल, सैफी हॉस्पिटल और JJ हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.