<

Bird Flu in Bihar: बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक से पटना में अलर्ट, चिकन खाने वाले रहें सावधान, जानिए बीमारी और लक्षण

Bird Flu in Bihar: बिहार के दरभंगा और कटिहार से एक दहशत भरी खबर आमने आ रही है. दरभंगा में मृत मिले कौवों में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) की पुष्टि के बाद अब कटिहार जिले से बड़ी संख्या में कौवों की मौत की खबर है. यहां बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) के मामलों को देखते हुए राजधानी पटना में अलर्ट जारी कर दिया गया है. आइए जानते हैं कि आखिर बर्ड फ्लू है क्या? क्या चिकन खाने वालों में फैल सकता बर्ड फ्लू? क्या हैं इसके लक्षण?

Bird Flu in Bihar: बिहार के दरभंगा और कटिहार से एक दहशत भरी खबर आमने आ रही है. दरभंगा में मृत मिले कौवों में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) की पुष्टि के बाद अब कटिहार जिले से बड़ी संख्या में कौवों की मौत की खबर है. यहां बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) के मामलों को देखते हुए राजधानी पटना में अलर्ट जारी कर दिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने चिकन की दुकानों और चिकन परोसने वाले भोजनालयों को भी जरूरी आदेश दिए हैं. संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए मृत कौवों को गड्ढों में डालकर दफनाया जा रहा है. अब सवाल है कि आखिर बर्ड फ्लू है क्या? क्या चिकन खाने वालों में फैल सकता बर्ड फ्लू? मनुष्यों में कब पहचाना गया बर्ड फ्लू? क्या हैं इसके लक्षण? आइए जानते हैं इस बारे में-

कटिहार में कौवों की मौत से दहशत

बिहार के कटिहार में 100 से ज्यादा कौवों की मौत से सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार के नेतृत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया. मृत पक्षियों के सैंपल लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उनका कहना है कि, फिलहाल कौवों की मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है. पोस्टमॉर्टम और लैब जांच के बाद स्थिति साफ हो पाएगी.

बर्ड फ्लू क्या है (What is bird flu)

क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, बर्ड फ्लू या एवियन इन्फ्लूएंजा एक वायरल संक्रमण है जो आमतौर पर पक्षियों को प्रभावित करता है. मगर साथ ही साथ मनुष्यों को भी अपनी चपेट में ले सकता है. H5N1 स्ट्रेन, इन्फ्लूएंजा ए वायरस का एक उपप्रकार यानि सबटाइप है, जो लोगों में बर्ड फ्लू का सबसे आम रूप है.

क्या बर्ड फ्लू इंसानों में भी फैल सकता?

बर्ड फ्लू या एवियन इन्फ्लूएंजा खासतौर से पक्षियों को प्रभावित करता है लेकिन अब इंसानों में भी ये रोग पाया जा रहा हैं. इसके चलते हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में एक मरीज की गंभीर एवियन इन्फ्लूएंजा ए से मृत्यु हो गई थी, जो बर्ड फ्लू से हुई पहली मौत थी. उस व्यक्ति में पाए गए बर्ड फ्लू (bird flu outbreak) के एक स्ट्रेन में नौ म्यूटेशन यानी उत्परिवर्तन की पहचान की गई थी. ये म्यूटेशन वायरस को बीमारी पैदा करने में मदद करते हैं. इसके चलते ये वायरस ब्रेन में रेप्लिकेट करने और बीमारी की गंभीरता को बढ़ाने में सक्षम होता है.

बर्ड फ्लू मनुष्यों में कब पहचाना गया?

सीडीसी के आंकड़ों के अनुसार इसे पहली बार 1997 में हांगकांग में पोल्ट्री के बीच प्रकोप के दौरान मनुष्यों में पहचाना गया था. जबकि H5N1 के मानव मामले कम हैं. इस संक्रमण की संभावना उन व्यक्तियों में ज्यादा पाई जाती हैं, जो संक्रमित पक्षियों के संपर्क में रहे हैं. अमेरिका ने 2024 से बर्ड फ्लू के चल रहे मानव मामलों की सूचना दी है.

बर्ड फ्लू के लक्षण क्या हैं?

तेज बुखार का बढ़ना
सिरदर्द की समस्या
खांसी आना
कपकपी महसूस होना
मांसपेशियों में दर्द का सामना करना
सांस की तकलीफ बढ़ जाना
थकान और कमज़ोरी शरीर में महसूस होना
नाक का बहना
गले में खराश भी बढ़ने लगती है

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST