Unlimited Calling Plans: मोबाइल रिचार्ज लगातार महंगे होने के बीच टेलीकॉम कंपनियों ने ऐसे ग्राहकों के लिए सस्ते प्लान पेश किए हैं, जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है और वे सिर्फ कॉलिंग के लिए अपना सिम चालू रखना चाहते हैं. Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) के इन प्लान की शुरुआती कीमत 142 रुपये है. इनमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 300 SMS की सुविधा मिलती है. हालांकि, इन रिचार्ज प्लान में इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है.
दरअसल, टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के निर्देश के बाद कंपनियों ने ऐसे स्पेशल रिचार्ज प्लान पेश किए हैं, जिनमें ग्राहकों को बिना डेटा के भी सर्विस वैलिडिटी मिल सके. इसका फायदा उन लोगों को होगा, जो फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं या स्मार्टफोन होने के बावजूद मोबाइल इंटरनेट के लिए अलग से रिचार्ज कराना पसंद करते हैं. आइए जानते हैं Jio, Airtel और Vi के इन सस्ते प्लान में क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं और किसका रिचार्ज ज्यादा किफायती है.
Jio का 147 रुपये वाला प्लान
Reliance Jio का सर्विस वैलिडिटी प्लान 147 रुपये का है. इसमें ग्राहकों को 22 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस दौरान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 300 SMS की सुविधा दी जाती है.
हालांकि, इस प्लान में इंटरनेट डेटा नहीं मिलता. अगर ग्राहक को इंटरनेट इस्तेमाल करना है, तो उसे अलग से डेटा वाउचर रिचार्ज कराना होगा. इस तरह 147 रुपये के प्लान का रोजाना खर्च करीब 6.68 रुपये पड़ता है. जो लोग मुख्य रूप से कॉलिंग के लिए Jio सिम का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह विकल्प हो सकता है.
Airtel का 185 रुपये वाला रिचार्ज
Airtel ने भी बिना डेटा वाला सर्विस वैलिडिटी प्लान पेश किया है. इसकी कीमत 185 रुपये है और इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. ग्राहकों को इस दौरान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 300 SMS मिलते हैं.
इस प्लान में भी इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है. यानी अगर आपको WhatsApp, YouTube या दूसरे इंटरनेट ऐप इस्तेमाल करने हैं, तो अलग से डेटा पैक लेना होगा. Airtel के इस प्लान का रोजाना खर्च करीब 6.61 रुपये बैठता है.
Vi का 142 रुपये वाला प्लान सबसे सस्ता
तीनों टेलीकॉम कंपनियों के प्लान की तुलना करें, तो Vodafone Idea यानी Vi का 142 रुपये वाला रिचार्ज सबसे कम कीमत पर आता है. इसमें ग्राहकों को 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है.
इस दौरान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 300 SMS की सुविधा दी जाती है. हालांकि, इसमें भी इंटरनेट डेटा नहीं मिलता. इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए अलग से डेटा वाउचर खरीदना होगा. इस प्लान का रोजाना खर्च करीब 5.07 रुपये है.
Jio, Airtel या Vi: किसका प्लान है ज्यादा फायदेमंद?
तीनों कंपनियों के प्लान पर नजर डालें, तो कीमत और वैलिडिटी के मामले में Vi का रिचार्ज ज्यादा किफायती दिखाई देता है. 142 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलने से इसका रोजाना खर्च भी सबसे कम है. Airtel का प्लान 185 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी देता है, जबकि Jio के 147 रुपये वाले प्लान में केवल 22 दिनों की वैलिडिटी मिलती है.
अगर आपको सिर्फ कॉलिंग के लिए सिम चालू रखना है और इंटरनेट की जरूरत नहीं है, तो ये प्लान आपके मोबाइल खर्च को कम कर सकते हैं. वहीं, इंटरनेट की जरूरत पड़ने पर अलग से डेटा वाउचर लिया जा सकता है.हालांकि, रिचार्ज कराने से पहले अपने सर्कल में प्लान की उपलब्धता और उसकी शर्तें जरूर जांच लें.