Ranchi Murder Case: झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मानवीय रिश्तों को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है. यहां मां-बेटी के रिश्ते पर हत्या का दाग लगा है और सच जानने के लिए कब्र तक खोदनी पड़ी. डोरंडा थाना क्षेत्र के कब्रिस्तान में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस की टीम पहुंची. इसके बाद दफन किए गए शव को कब्र से बाहर निकाला गया. यह शव था 50 वर्षीय नाहिद प्रवीण का था.
रिपोर्टर के मुातिबक, शुक्रवार (17 अप्रैल, 2026) को देर रात नाहिद प्रवीण की अचानक मौत हो गई थी. मुंहबोली बेटी ने दावा किया कि मां गिर गई थी और इसके चलते मौत हो गई. इसके बाद जल्दबाजी में शव को दफना भी दिया गया. इसके बाद परिजन को खबर मिली तो उन्हें शक हुआ ये मौत नहीं बल्कि हत्या है. मामला पुलिस तक पहुंचा और फिर शुरू हुई असली जांच.
बॉय़फ्रेंड संग मिलकर किया रिश्ते का कत्ल
जांच में जो सामने आया उसने सबको चौंका दिया. आरोप है कि मुंहबोली बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती और उसके बॉयफ्रेंड और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद सच्चाई जानने के लिए कब्र खोदी गई है. मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
ये भी पढ़ें:- चश्मे ने ले ली जान! दूल्हा करता रहा मना, लेकिन नहीं माना जीजा…फिर शादी का जश्न बना मातम
पोस्टमार्टम से सामने आएगी सच्चाई
उधर, इस मामले में अधिकारियों का साफ कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही बताएगी कि ये हादसा था या सोची-समझी साजिश. वहीं, इस मामले में मां और बेटी के रिश्तों के साथ असंवेदनशीलत पर सवाल उठ रहा है. लोगों को यकी नहीं आ रहा है कि एक बेटी अपनी मां के साथ ऐसा कैसे कर सकती है, जिसने उसे जन्म दिया. बताया जा रहा है कि मां की अपनी बेटी के साथ जमकर बहस हुई थी. इस दौरान गुस्से में आकर बेटी ने बड़ी ही चालाकी से इस हत्या को अंजाम दिया.
रिपोर्ट: मनीष मेहता