<
Categories: देश

Delhi air pollution: दशहरा पर ये हाल…तो दिवाली पर क्या होगा मंजर? दिल्ली में प्रदूषण का लेवल हुआ High

Delhi air pollution: दिल्ली में दशहरे के बाद प्रदूषण बढ़ गया है. CPCB के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक हवा की गुणवत्ता बिगड़ी और राजधानी के कई इलाकों में AQI खराब दर्ज हुआ.

Delhi air pollution: दिल्ली में दशहरे के बाद हवा की गुणवत्ता बिगड़ गई है. बुधवार सुबह राजधानी के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में पहुंच गया. वहीं, पूसा और चांदनी चौक जैसे इलाकों में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब दर्ज की गई. कई जगहों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के आसपास या उससे ऊपर रहा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर पूसा में AQI 318 और चांदनी चौक में 302 दर्ज किया गया. आरके पुरम में यह 300 रहा. दशहरे के बाद बढ़े प्रदूषण ने राजधानी में हवा की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

दिल्ली के किन इलाकों में कितना प्रदूषण?

बुधवार सुबह 8:05 बजे दर्ज AQI के आंकड़े इस प्रकार हैं:

जगह AQI हवा की स्थिति
पूसा 318 बहुत खराब
चांदनी चौक 302 बहुत खराब
आरके पुरम 300 बहुत खराब
मंदिर मार्ग 289 खराब
द्वारका सेक्टर 8 288 खराब
बवाना 277 खराब
रोहिणी 276 खराब
ओखला फेज 2 272 खराब
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 270 खराब

दशहरे पर पटाखे और पुतले जलाने से बढ़ा प्रदूषण

CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार रात से बुधवार सुबह के बीच दिल्ली की हवा और खराब हुई. दशहरे के दौरान कई जगह रावण के पुतले जलाए गए और पटाखे फोड़े गए. इससे हवा में धुआं और प्रदूषण फैलने की आशंका है. इसके अलावा, पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं भी चिंता का विषय बनी हुई हैं. NASA के उपग्रह से मिले आंकड़ों के मुताबिक, 18 से 20 अक्टूबर के बीच दोनों राज्यों में खेतों में आग लगने की 182 घटनाएं दर्ज की गईं. वहीं, 1 अक्टूबर से अब तक ऐसी कुल 397 घटनाएं सामने आई हैं. पिछले साल इसी अवधि में 523 घटनाएं दर्ज हुई थीं.

दिल्ली का तापमान भी गिरा

बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से कम था. सुबह 9 बजे राजधानी का कुल AQI 233 दर्ज किया गया. हालांकि, अलग-अलग निगरानी केंद्रों के आंकड़ों में अंतर था.

ये भी पढ़ें: सऊदी अरब में आखिर क्या है ताजीर, जिसके तहत दी जा सकती है मौत की सजा? बांग्लादेशी कपल को सजा-ए-मौत पर बवाल!

AQI बढ़ने का क्या मतलब है?

AQI से पता चलता है कि हवा कितनी साफ या प्रदूषित है. इसका स्तर बढ़ने पर स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी बढ़ सकते हैं. खराब हवा में सांस लेने से बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से परेशान लोगों को ज्यादा परेशानी हो सकती है. ऐसे में लोगों को प्रदूषण ज्यादा होने पर बाहर व्यायाम करने से बचना चाहिए. जरूरत पड़ने पर अच्छी गुणवत्ता वाला मास्क पहनें और सांस लेने में परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह लें.

ये भी पढ़ें:  CJP के नेताओं पर बड़ा संकट, क्राइम ब्रांच के हवाले सौंपा गया मामला; क्या दोनों की बढ़ सकती है सजा? 

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

मोरारी बापू के आशीर्वाद से निमिषा पारेख ने रचा महेंदीकृत रामायण का अनोखा विश्व रिकॉर्ड

सूरत (गुजरात) [भारत], 21 अक्टूबर: मेहंदी की कलम से रामायण के प्रसंगों को स्थायी रूप…

Last Updated: October 21, 2026 13:22:16 IST

SBI Data Breach: डार्क वेब पर लीक हुआ SBI का डेटा? बैंक ने खुद किया खुलासा; कहा- लगभग 375000 रिकॉर्ड

SBI Data Breach: SBI के मुताबिक, डार्क वेब पर मिले लगभग 3,75,000 रिकॉर्ड के शुरुआती एनालिसिस…

Last Updated: October 21, 2026 12:40:27 IST

IND VS NZ: अभिषेक शर्मा की जगह वैभव को टीम में मिलेगा जगह? या इस बार भी प्लेइंग XI से रहेंगे बाहर; कप्तान अय्यर ने किया खुलासा

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज शुरू होने से ठीक…

Last Updated: October 21, 2026 12:54:39 IST

‘एक कमरे में…’, सऊदी में मौत की सजा पाने वाली महिला ने जेल से फोन कर क्या बताया? परिवार ने किया दिल दहला देने वाला खुलासा

Saudi Arabia Bangladeshi Woman Death Sentence:  बांग्लादेश में मौत की सजा पाने वाली महिला के…

Last Updated: October 21, 2026 11:55:15 IST

Bigg Boss 20 : अरिश्फा खान से भिड़े काजी तौकीर, गुस्से में कह दी इतनी बड़ी बात; बाप-बेटी बॉन्ड का हुआ THE END?

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में काजी तौकीर और अरिश्फा खान के बीच भयंकर…

Last Updated: October 21, 2026 11:23:45 IST