Live TV
Search
Home > देश > PM Modi Address to the Nation: पीएम के निशाने पर विपक्ष, कहा- कांग्रेस ने इतिहास रचने का मौका खो दिया

PM Modi Address to the Nation: पीएम के निशाने पर विपक्ष, कहा- कांग्रेस ने इतिहास रचने का मौका खो दिया

PM Modi Address to the Nation: महिला आरक्षण पास नहीं होने पर पीएम ने कहा कि संसद में कांग्रेस के उसके सहयोगियों के व्यवहार की कसक, हर नारी के मन में हमेशा रहेगी.

Written By: JP YADAV
Last Updated: April 18, 2026 21:47:40 IST

Mobile Ads 1x1

PM Modi Address to the Nation: महिला आरक्षण विधेयक पास न होने पर सत्ता पक्ष लगातार विपक्ष पर हमलावर है. शनिवार (18 अप्रैल, 2026) को रात 8 बजकर 30 मिनट पर राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक पास ना होने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत सभी विपक्ष दलों के जमकर क्लास ली. विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं से अधिकार छीनकर विपक्षी दल मेज थपथपा रहे थे और खुशी से तालियां बजा रहे थे. यह टेबल पर थाप नहीं थी, बल्कि यह नारी के स्वाभिमान और आत्मसम्मान पर चोट थी. प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करके विपक्ष ने जो पाप किया है, उसे उसकी सजा उन्हें जरूर मिलेगी. पीएम ने कहा कि महिला आरक्षण पास होने में बाधा बनकर विपक्षी दलों ने संविधान निर्माताओं की भावनाओं का भी अपमान किया है. पीएम मोदी ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहाकि कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और सपा की स्वार्थी राजनीति का नुकसान देश की नारी शक्ति को उठाना पड़ा है.

नहीं बचेंगे जनता की सजा से

 PM ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद (लोकसभा) में विपक्षी दल कांग्रेस और उसके सहयोगियों की ओर से किया गया विरोध केवल मेज थपथपाना नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के आत्मसम्मान पर प्रहार था. पीएम ने कहा कि इस अपमान को देश की नारी कभी नहीं भूलेगी. यह भी कहा कि समय आने पर इन नेताओं को आईना दिखाएगी. इन नेताओं को देखेगी तो वह याद करेगी कि इन्हीं लोगों ने संसद में महिला आरक्षण को रोकने का जश्न मनाया था, खुशियां मनाईं थीं. 

नारी शक्ति की उड़ान को रोका

विपक्ष के रुख पर निराशा जताते हुए पीएम ने कहा कि हमारी भरसक कोशिश के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए. देश की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया. उनके सपनों को बेहरमी से कुचल दिया गया है.  जब दल हित देशहित से बड़ा हो जाता है तो नारी शक्ति को देशहित को इसका खामियाजा उठाना पड़ता है. इस बार भी यही हुआ है.  

कांग्रेस रही निशाने पर

राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने सर्वाधिक निशाने पर कांग्रेस को लिया.  महिला आरक्षण विधेयक पास न होने पर पीएम ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने महिला अधिकारों की भ्रूण हत्या कर दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इतिहास रचने का मौका खो दिया है. यह सब करके कांग्रेस और उसके सहयोगी पार्टियों ने भारत की नारी शक्ति के सामने अपना असली चेहरा सामने ला दिया. इन्हें जनता माफ नहीं करेगी. 

MORE NEWS