Live TV
Search
Home > देश > Smit Machchhar To Get Israel Presidential Award: भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, इजरायल के राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित; फ्लाइट में टल गया बड़ा हादसा

Smit Machchhar To Get Israel Presidential Award: भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, इजरायल के राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित; फ्लाइट में टल गया बड़ा हादसा

Smit Machchhar To Get Israel Presidential Award: भारतीय पायलट स्मित मच्छार को फ्लाईदुबई की फ्लाइट में बहादुरी दिखाने और यात्रियों की जान बचाने के लिए इजरायल के राष्ट्रपति नागरिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेंगे.

Written By:
Last Updated: October 9, 2026 11:38:47 IST

Mobile Ads 1x1

Smit Machchhar To Get Israel Presidential Award: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी बहादुरी के लिए इजरायल में सम्मानित किया जाएगा. इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने उन्हें ‘प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म’ देने का ऐलान किया है. स्मित मच्छार ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में कथित तौर पर विमान पर कब्जे की कोशिश के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी. उनकी सूझबूझ और पेशेवर कौशल ने विमान में सवार यात्रियों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई.

घायल होने के बावजूद पायलट ने नहीं मानी हार

इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने 8 अक्टूबर 2026 को छह इजरायली नागरिकों को भी बहादुरी के लिए सम्मानित करने की घोषणा की. ये सभी लोग 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुए घटनाक्रम के दौरान साहस दिखाने के लिए सम्मानित किए जाएंगे. राष्ट्रपति हर्जोग ने स्मित मच्छार की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी पेशेवर सोच और बहादुरी ने एक बड़े हादसे को टालने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने पायलट के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जताई. राष्ट्रपति ने कहा कि स्मित की सेहत में सुधार होने पर वह उन्हें व्यक्तिगत रूप से यह सम्मान प्रदान करेंगे.

क्या है प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म?

यह पुरस्कार 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमास के हमले के बाद शुरू किया गया था. इसका उद्देश्य उन नागरिकों को सम्मानित करना है, जो खतरनाक परिस्थितियों में दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं. स्मित मच्छार के अलावा ज्विका और ताली मानेस, यानीव हायुन, डॉ. शोता मुसायेव, असाफ राजुआन और ओर पारदिलोव को भी सम्मानित किया जाएगा. इन सभी ने विमान में संकट के दौरान साहस दिखाया था.

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या हुआ था?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में उस समय गंभीर स्थिति पैदा हो गई, जब ओमान के को-पायलट हमम अल-हम्मामी ने कथित तौर पर कॉकपिट में रखी कुल्हाड़ी से स्मित मच्छार पर हमला कर दिया और विमान पर कब्जा करने की कोशिश की. इस दौरान विमान महज 30 सेकंड से कुछ ज्यादा समय में करीब 16,000 फीट नीचे आ गया. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे. इसके बाद छह यात्री अंदर पहुंचे और को-पायलट को काबू करने में मदद की.

ये भी पढ़ें: कन्फर्म, RAC या वेटिंग टिकट कौन तय करता है? रेलवे के इस सिस्टम का ऐसे चलता है पूरा खेल

सऊदी अरब में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

घटना के बाद विमान में मौजूद दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने नियंत्रण संभाला. इसके बाद विमान का रुख सऊदी अरब के तबुक शहर की ओर मोड़ा गया, जहां उसकी आपातकालीन लैंडिंग कराई गई. इस घटना में स्मित मच्छार की बहादुरी और सूझबूझ की काफी चर्चा हो रही है. इजरायल की ओर से उन्हें सम्मानित करने का फैसला उनके साहस और यात्रियों की सुरक्षा के लिए किए गए प्रयासों को पहचान देने वाला कदम है.

ये भी पढ़ें:  Chhattisgarh Crime: अंधेरी रात में…मां-बेटी को भी नहीं छोड़ा, पुलिसकर्मी के परिवार पर टूटा कहर; कोर्ट ने दी फांसी की सजा

MORE NEWS