Funny Jokes of the Day: आजकल की भागदौड़ भला किसको चैन से बैठने दे रही है. फिर यही व्यस्तता तनाव की वजह बन जाती है. यह ऐसी स्थिति होती है, जिसमें इंसान परेशान और चिड़चिड़ापन का शिकार हो जाता है. इससे निजात पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं. लेकिन, हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, मन में खुशी पैदा करने से तनाव दूर हो सकता है. इसके लिए आप चाहें तो कुछ मजेदार जोक्स पढ़ सकते हैं. बता दें कि, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है. ये मजेदार जोक्स आपके दिमाग के लिए थेरेपी का काम करेंगे. इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आते हैं हंसी के हंसगुल्ले. इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सफर…
इन जोक्स को पढ़कर नहीं रोक पाएंगे हंसी
बाप और बेटे के बीच बातचीत
बेटा- पापा जी, मेला में रावण को नेता लोग ही क्यों जलाते हैं?
पिता- बेटा, मुखाग्नि हमेशा सगे संबंधी ही देते हैं…
पुलिस- तुम चोरी क्यों करते हो?
चोर- साहब! आपके और आपकी बीवी-बच्चों के लिए…
पुलिस- क्या मतलब है तुम्हारा?
चोर- साहब, हम चोरी न करें तो जनता और सरकार को आपकी जरूरत ही क्या रहेगी?
मालकिन- अरे यार आज तुमने रोटी में ज्यादा घी लगा दिया.
नौकरानी- गलती हो गई मैडम,
लगता है, गलती से मैंने आपको अपनी रोटी दे दी…
नौकरानी का जवाब सुनकर मालकिन का पारा हो गया हाई…
पत्नी से अपना हाथ छुड़वाते हुए पति बोला-
पति- करंट लग जाएगा
पत्नी- डोंट वरी, कल ही करवाचौथ का व्रत किया है. चेक कर रही हूं, ठीक से हुआ है या नहीं…
बॉयफ्रेंड- यार तुमने मेरा दिल तोड़कर चकनाचूर कर दिया…
गर्लफ्रेंड- कोई नहीं बाबू भेज देना मैं कबाड़ी वाले को बेच दूंगी…
बॉयफ्रेंड शॉक्ड-गर्लफ्रेंड रॉक्ड
बॉयफ्रेंड- सुनो! आज आलू पराठा में आलू नजर नहीं आ रहा।
गर्लफ्रेंड- चुपचाप खा लो… कभी हैदराबादी बिरयानी में हैदराबाद नजर आता है क्या?
जवाब सुनते ही सिर पीटने लगा पति…
अंग्रेज- सिपाही इस आदमी का कान काट दो.
चोर- नहीं मेरा कान मत काटो, मैं अंधा हो जाऊंगा.
अंग्रेज- बेवकूफ कोई कान काटने से अंधा होता है.
चोर- अरे बेवकूफ कान काट देगा तो चश्मा क्या
तेरे बाप के कान पर लगाऊंगा.
बेटा बीयर पीकर घर लौटा था. पापा की डांट से बचने
के लिए लैपटॉप खोलकर पढ़ने लगा.
पापा- बेटा तू फिर से पीकर आया है?
बेटा- नहीं पापा, मैं नहीं पिया हूं…
पापा- तो फिर सूटकेस खोलकर क्या पढ़ रहा है?