कीड़े-मकोड़े, छिपकलियां, चूहे, कॉकरोच और मच्छर, इनसे डरते हैं. इनको घर से निकालने के नुस्खे भी कर चुके हैं तो एक बार सस्ते का तरीका आजमाके देखिए. मात्र 250 के खर्च में आप हमेशा के लिए इस मुसीबत को घर से निकाल सकते हैं, जानें कैसे-
गर्मी चाहे जितनी हो...दूर तक नजर नहीं आएंगे मकड़ी, छिपकली और चूहे, बिना जहरीली दवा के ऐसे घर से भागेंगे!
गर्मी में मच्छर, मकड़ी, चूहे और छिपकलियों का आतंक कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता है. अच्छी साफ-सफाई के बावजूद मकड़ियां जाले बुनने और छिपकलियां दीवार पर रेंगने लगती हैं. चूहों ने अलग सामान को खराब करने की टेंशन दी होती है. हालांकि इन्हें घर से निकालने के लिए मार्केट में कई कीटनाशक दवा, स्प्रे और जुगाड़ मिलते हैं, लेकिन जहरीली चीजें इस्तेमाल करने से न सिर्फ घर की हवा खराब होती है, बल्कि जीवों पर भी बुरा असर पड़ता है. ऐसी कंडीशन में आप कुछ होम रेमेडीज ट्राई कर सकते हैं. हालांकि इन दिनों बाजार में ऐसी डिवाइस आ चुकी है जो बिना जहर के इन सभी मुसीबतों को घर से बाहर निकलने पर मजबूर कर देंगी, जानिए इसके बारे में-
यदि आपके भी घर में साफ-सफाई के बावजूद चूहे, छिपकली, मकड़ी और कॉकरोच आ जाते हैं तो प्याज और लहसुन की DIY रेमेडी ट्राई कर सकते हैं.
यदि घर में चूहे और कॉकरोच ज्यादा हो जाएं तो कॉफी और तंबाकू को मिलाकर छोटी गोलियां बना सकते हैं. ये गंध भी चूहों को बिल्कुल पसंद आती. कॉकरोच भी इससे दूर रहते हैं. आप चाहें तो घर के कोनों में कपूर की गोलियां भी डाल सकते हैं, जिसकी गंध घर को महकाए रखती है और छोटे जीवों के साथ मच्छर-मक्खियों को भी दूर रखती है.
कुछ लोग घरेलू नुस्खे कर-करके थक जाते हैं, लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं होता. ऐसी स्थिति में पेस्ट रिपलेंट मशीन से बेहतर कुछ नहीं है. बिजली से चलने वाली ये मशीन सॉकेट में लगाते ही अल्ट्रासोनिक और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स रिलीज करती है, जिससे घर के कोनों तक में छिपे कीड़े-मकोड़े, छिपकलियां, चूहे, कॉकरोच और मच्छर घर से दूर भागने लगते हैं. हालांकि मार्केट में ऐसी मशीनों की कीमत 250 से 500 रुपय़े के बीच ही होती है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Joke of the Day: एक्सपर्ट की मानें तो, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल…
Barabanki Gas Cylinder Issue: बाराबंकी में एक आदमी अपनी भतीजी की शादी के लिए SDM…
AMUL Milk Rate Increase: 14 मई से अमूल ब्रांड के दूध की कीमत में 2…
Snake Dream Meaning: सपनों की दुनिया हमेशा से लोगों के लिए रहस्य से भरी रही…
Indra Bansal: रविवार शाम ताजगंज विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां…
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान टीम की कप्तानी में बदलाव…