<

खाने का स्वाद बढ़ा देगा कटहल का अचार, बिहारी स्टाइल में यूं करें तैयार, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

अगर आप गर्मियों के मौसम में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जो स्वादिष्ट भी हो और उसे बार-बार बनाना न पड़े, तो आप बिहारी स्टाइल में कटहल का अचार बना सकते हैं. इसे बनाना तो थोड़ा सा मुश्किल है लेकिन इसका स्वाद गजब है.

Kathal Achar Recipe: गर्मी के मौसम में आपने कटहल की सब्जी या फल की तरह कटहल को जरूर खाया होगा. कटहल को वेजिटेरियन लोगों का नॉनवेज भी कहा जाता है.  कचहल पोषक तत्वों से भरपूर होता है. कटहल में विटामिन सी, प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और राइबोफ्लेविन जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं. बिहार में कटहल की सब्जी के साथ ही कटहल का अचार भी बहुत फेमस है, जिसे बड़े चाव से खाया जाता है. कटहल का अचार खाने के मजे को दोगुना कर देता है. कटहल का अचार दाल-चावल, पराठे और रोटी आदि के साथ एंजॉय किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान सा तरीका  क्या है?

सबसे पहले करें ये काम

कटहल का अचार बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे कटहल को छालकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद इसे उबालकर अच्छी तरह से सुखा लें. इसके बाद इसमें सरसों का तेल अच्छी तरह से खौला लें. अब इसे ठंडा कर लें और इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवायन, हींग और सरसों डालकर कटहल में अच्छी तरह से मिला लें. ध्यान रखें कि अचार बनाते समय साफ-सफाई और धूप लगाना बहुत जरूरी होता है. इसे कई दिनों तक धूप में रखकर सूर्य की रोशनी से पकाया जाता है. 

शीशे के कंटेनर में करें स्टोर

कहा जाता है कि इसे जितने दिनों तक धूप में रखेंगे, इसका स्वाद उतना ही अच्छा होता है. एक बार अचार बनने के बाद इसे महीनों तक शीशे के कंटेनर में स्टोर करके रखा जा सकता है. आप इस अचार को रोटी-सब्जी, दाल चावल और पराठों के साथ भी एन्जॉय कर सकते हैं.

सेहत के नजरिए से कटहल के अचार के फायदे

कहा जाता है कि कटहल का अचार सेहत के नजरिए से भी बेहतरीन होता है. इसे पचाना काफी आसान होता है. इसमें मेथी, अजवायन और हींग आदि का इस्तेमाल किया जाता है, जो गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत देते हैं. सरसों के तेल में जो गुण पाए जाते हैं, वो शरीर को ताकत देने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Joke of the Day: पत्नी को चुप कराने की दवा दे दीजिए, फिर केमिस्ट ने कही ऐसी बात, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Joke of the Day: एक्सपर्ट की मानें तो, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल…

Last Updated: May 13, 2026 22:06:53 IST

साहब शादी में सिलेंडर चाहिए… शिकायत सुनते ही भड़क गए SDM; फरियादी को पहुंचा दिया हवालात

Barabanki Gas Cylinder Issue: बाराबंकी में एक आदमी अपनी भतीजी की शादी के लिए SDM…

Last Updated: May 13, 2026 21:32:56 IST

Snake Dream Meaning: अगर सपने में बार-बार सांप काटे तो हो जाएं सावधान! स्वप्न शास्त्र में बताए गए हैं गंभीर संकेत

Snake Dream Meaning: सपनों की दुनिया हमेशा से लोगों के लिए रहस्य से भरी रही…

Last Updated: May 13, 2026 19:56:04 IST

आरएसएस की वरिष्ठ कार्यकर्ता इंद्रा बंसल का निधन, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में शोक की लहर

Indra Bansal: रविवार शाम ताजगंज विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां…

Last Updated: May 13, 2026 19:14:49 IST

बांग्लादेश से हार के बाद बौखलाए पाकिस्तानी, कप्तान बदलने की तैयारी, शान मसूद को हटाने की प्लानिंग

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान टीम की कप्तानी में बदलाव…

Last Updated: May 13, 2026 19:04:17 IST