Dal Ki Maharani Recipe: बहुत से घरों में बच्चे और बड़े दाल खाने में काफी नखरे करते हैं. ऐसे लोगों के लिए आपको एक बार दाल महारानी जरूर ट्राई करनी चाहिए. शेफ रणवीर बरार ने इसकी रेसिपी शेयर की है.
Shahi Dal Maharanni Recipe
Dal Ki Maharani Recipe: बहुत से घरों में रोजाना दाल बनाई और खाई जाती है. ये दाल अक्सर साधारण होती है लेकिन बहुत से घरों में अलग-अलग तरीके से दाल बनाई जाती है. वहीं अगर दाल की महारानी का स्वाद चखने को मिल जाए, तो वो किसी शाही दावत से कम नहीं होती. अगर आप घर में साधारण सी दाल की जगह कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो मशहूर शेफ रणवीर बरार की रेसिपी आपके बहुत काम आ सकती है. उनकी इस स्पेशल दाल को बच्चों से लेकर बड़ों तक सब पसंद करेंगे. इसकी मखमली ग्रेवी और खास तड़का इसे खास बनाता है.
दाल की महारानी बनाने के लिए 1 कप भीगे हुए साबुत काले चने, 1 कप भीगे हुए साबुत हरे मूंग, 1 कप चना, 1 इंच अदरक, 3-4 लहसुन, 2 हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर, चौथाई चम्मच धनिया पाउडर, 2 बड़े चम्मच मक्खन, 3 चम्मच घी, 2 लौंग, 1 चम्मच जीरा, 2 मीडियम कटा हुआ प्याज, 2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, चौथाई चम्मच हींग, 2 टमाटर प्यूरी, 1 चम्मच मक्खन, 2 चम्मच फ्रेश क्रीम और फ्रेश धनिया पत्ती लेनी हैं.
क्रश्ड पेस्ट के लिए सबसे पहले एक मोर्टार पेस्ट में अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और नमक डालकर उसे दरदरा पीस लें. इसके बाद प्रेशर कुकर में साबुत काले चने, साबुत हरे मूंग और चना दाल लेनी है. इसके साथ ही दरदरा पिसा हुआ पेस्ट, नमक, पानी, हल्दी, देगी लाल मिर्च और धनिया डालें. इसके साथ ही इसमें मक्खन डालकर ढक्कन बंद कर दें और इसमें 3-4 सीटियां लगा दें.
ये भी पढ़ें: मल्टीग्रेन आटे के फायदे ही नहीं, हो सकते हैं कई नुकसान, डाइट में सही तरीके से कैसे करें शामिल?
Rishikesh Viral Video: उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को नंगा करके दौड़ा-दौड़ाकर…
Dhar SP Last Warning: मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला मामले पर हाईकोर्ट का…
Today Silver Rate 21 May 2026: सोने से ज्यादा चांदी का भाव कभी ऊपर चढ़…
Gold Price Today 21 May 2026: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता के चलते सोने के दामों…
गर्मियों के मौसम में आम लोगों को बहुत पसंद आते हैं. इसके लिए वे बाजारों…
दोनों ही स्कूटर काफी पुराने और किफायती माने जाते हैं. कम मेनटेनेंस में आप एक…