Masoor Dal Skin Scrub: तपती गर्मी में स्किन को सिर्फ धूप से नहीं, पॉल्यूशन से भी प्रोटेक्शन की जरूरत होती है. हालांकि धूप के कहर से त्वचा को बचाने के लिए आप सनस्क्रीन लगा सकते हैं, लेकिन प्रदूषण से बचने का सिर्फ एक ही रास्ता है. और वो है एक्सफोलिएशन. ये तरीका आपकी स्किन को ना सिर्फ टैनिंग और डलनैस से बचाएगा, बल्कि इसे क्लीन, सॉफ्ट और ग्लोइंग इफेक्ट भी देगा. वैसे तो मार्केट में एक से एकस एक्सफोलिएटर्स मौजूद हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकलस आपकी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. ऐसे में आप प्रोटीन के बेहतरीन सोर्स दालों की मदद ले सकते हैं. दालें बहुत कम कीमत में आपकी स्किन को सन प्रोटेक्शन देंगी और स्किन प्रोडक्ट्स के खर्च से भी बचाएंगी.
दालों से कैसे करें स्किन केयर?
स्किन केयर में एक्सफोलिएशन का अपना स्थान है. इस प्रोसेस में दालों के जरिए आप चेहरे से दिनभर की जमा गंदगी को हटा सकते हैं. इससे डेड स्किन साफ हो जाती है और त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग बनने लगती है. जो लोग पोर्स के बंद होने के कारण एक्ने और ब्लैकहेड्स की समस्या से जूझ रहे हैं, वो दाल से बने स्क्रब को यूज करके आसानी से पोर्स को क्लीन और हेल्दी रख सकते हैं.
दालों के स्क्रब को बनाने का तरीका
दाल का स्क्रब बनाने के लिए आपको सभी इंग्रीडिएंट्स किचन में ही मिल जाएंगे. दालों के इस मैजिकल स्क्रब की पूरी डिटेल स्किन एक्सपर्ट और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. माही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है.
- सबसे पहले 2 चम्मच मसूर की दाल को आधा कप दूध में रात को भिगो दें.
- सुबह उठकर दूध के साथ दाल को ग्राइंड करें और एक फाइन पेस्ट बनाएं.
- इस पेस्ट में 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मत चंदन पाउडर और एक चुटकी हल्दी मिलाएं.
कैसे अप्लाई करें?
दाल के एक्सफोलिएटर को अपनी त्वचा और गर्दन पर 30 मिनट तक लगाकर छोड़ दें. इसके बाद 2 मिनट तक अपने फेस पर हल्के हाथ से स्क्रब करें और ठंडे पानी से फेस को क्लीन कर लें. डॉ. माही ने बताया कि ये रेमेडी एक ही एप्लीकेशन में रिजल्ट दिखाती है.
किचन इंग्रीडिएंट्स के क्या फायदे मिलेंगे?
अपनी वीडियो में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. माही ने बताया है कि मसूर दाल से आपकी डेड स्किन को रिमूव करता है. दूध से स्किन को नरिशमेंट मिलती है. हल्दी एक्ने और पिगमेंटेशन को ठीक करता है और चंदन स्किन पर कूलिंग और ग्लोइंग इफेक्ट छोड़ता है. वहीं टैनिंग हटाने में बेसन कारगर है. डॉ माही ने बताया कि ये सारे नेचुरल इंग्रीडिएंट्स हैं और हर स्किन टाइप पर काम करते हैं.