<

गर्मियों में त्वचा के लिए फायदेमंद है दही खीरा फेस पैक, ग्लो के साथ ही गर्मी से मिलेगी राहत

Dahi Kheera Face Pack: गर्मियों के मौसम में धूप और गर्मी के कारण स्किन को काफी नुकसान होता है. ऐसे में अपने चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए आप दही और खीरे के फेसपैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसका तरीका...

Dahi Kheera Face Pack: गर्मियों के मौसम में तेज धूप, चिलचिलाती गर्मी, पसीना और धूल के कारण त्वचा को काफी नुकसान होता है. ये त्वचा को चिपचिपा और बेजान बना देता है. ऐसे मौसम में त्वचा का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. इसके कारण लोग अपनी त्वचा को आराम देने और ताजगी देने के लिए तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट्स खरीदते हैं. हालांकि कई बार केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं. ऐसे में आप दही और खीरे का इस्तेमाल कर फेस पैक बनाकर उसे चेहरे पर लगा सकते हैं. इससे त्वचा ग्लोइंग बनने के साथ ही ठंडी भी .

दही के फायदे

दही और खीरा फेस पैक चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होता है. दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट कर उसे साफ करता है. खीरा त्वचा को ठंडा रखता है और जलन को भी कम करता है. इससे त्वचा पर होने वाली लालिमा और एलर्जी से भी राहत मिलती है. खीरा और दही मिलकर गर्मी से बचाते हैं और स्किन को हाइड्रेट रखते हैं.

दही-खीरा फेस पैक बनाने का तरीका

दही खीरा फेसपैक बनाने के लिए खीरा कद्दूकस करें या उसका पेस्ट बनाएं. अब उसमें दो चम्मच दही मिलाएं. दोनों को मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें. अब इसमें एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं. 

कैसे लगाएं ये फेस पैक?

इस फेस पैक को लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धो लें. इसके बाद जो स्मूद पेस्ट आपने तैयार किया है, उसे चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगा लें. अब इसे 15-20 मिनट के लिए सूखने दें. इसके बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें. अगर आप बेहतर रिजल्ट चाहते हैं, तो सप्ताह में दो-तीन बार इसका इस्तेमाल करें.

किसके लिए फायदेमंद है फेस पैक?

ऑयली और सेंसिटिव स्किन वालों के लिए ये फेस पैक फायदेमंद हो सकता है. ये त्वचा को ठंडक देकर एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करने में मदद करता है. साथ ही टैनिंग और जलन में भी राहत देता है. हालांकि किसी भी चीज को चेहरे पर लगाने से पहले उसका पैच टेस्ट जरूर कर लें.

ये भी पढ़ें: Cooler Cooling Tips: सिर्फ 5 रुपये में शिमला बन जाएगा कमरा, कूलर में इस चीज का करें यूज

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

बिहार के सुपौल में युवती की नृशंस हत्या से मचा हड़कंप: घर से कुछ दूर सरकारी स्कूल में मिला शव! इलाके में दहशत

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चरने गांव में…

Last Updated: May 20, 2026 14:19:10 IST

तेलंगाना में प्रेमी से शादी करने के लिए 6 साल की बेटी को उतारा मौत के, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Telangana News: अलवाल में एक चौंकाने वाली घटना  सामने आई है, जिसमें एक कलयुगी मां…

Last Updated: May 20, 2026 14:16:23 IST

RR vs LSG: ‘लंबे समय तक खेला तो…’, POTM जीतने के बाद क्या बोले वैभव सूर्यवंशी? बताया आगे का प्लान

Vaibhav Suryavanshi Statement: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रनों की तूफानी पारी खेलने के…

Last Updated: May 20, 2026 13:23:46 IST

Funny Jokes: मैं रोज पूजा करती हूं, काश श्रीकृष्ण के दर्शन हो जाएं? पत्नी के कहने पर फिर पति ने जो कहा…

Funny Jokes of the Day: सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी…

Last Updated: May 20, 2026 11:46:50 IST

IPL का नया ‘सिक्सर किंग’! वैभव सूर्यवंशी के आगे रसेल-पूरन भी फीके, खतरे में क्रिस गेल का रिकॉर्ड

Most Sixes In IPL: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में इतिहास…

Last Updated: May 20, 2026 11:33:09 IST

50 लाख की सुपारी, 67 गोलियां और बिछ गई 4 लाशें…  9 साल बाद क्यों बंद हो गया धनबाद का बहुचर्चित हत्याकांड केस

Neeraj Singh Murder: सालों बाद, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला, एक…

Last Updated: May 19, 2026 23:48:57 IST