Cooler Ko Thanda Karne Ka Tarika: जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जाती है, घर के अंदर ठंडक बनाए रखना एक बड़ी जरूरत बन जाती है। हर किसी के लिए AC खरीदना आसान नहीं होता, इसलिए ज्यादातर लोग कूलर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई बार कूलर होने के बावजूद भी ठंडी हवा नहीं मिलती. ऐसे में कुछ आसान और सस्ते उपाय अपनाकर आप अपने कूलर की कूलिंग को काफी बेहतर बना सकते हैं. अच्छी बात ये है कि इन तरीकों में ज्यादा खर्च भी नहीं आता और रिजल्ट भी तुरंत दिखते हैं.
बर्फ और नमक का कमाल
अगर आपका कूलर ज्यादा ठंडी हवा नहीं दे रहा है, तो बर्फ और नमक का तरीका आपके लिए बेहद काम का साबित हो सकता है. इसके लिए सबसे पहले कूलर की टंकी में एक बड़ा बर्फ का टुकड़ा डालें. इसके बाद उसमें 3 से 4 मुट्ठी नमक मिला दें.
नमक की खासियत ये होती है कि ये बर्फ को जल्दी पिघलने से रोकता है, जिससे पानी लंबे समय तक ठंडा बना रहता है. जब कूलर इस ठंडे पानी का इस्तेमाल करता है, तो हवा भी ज्यादा ठंडी महसूस होती है. ये एक बहुत ही आसान और लगभग 5 रुपये में होने वाला देसी उपाय है.
कूलिंग पैड्स की सफाई जरूरी
कूलर से ठंडी हवा न आने की सबसे बड़ी वजह गंदे कूलिंग पैड्स हो सकते हैं. जब पैड्स पर धूल और गंदगी जम जाती है, तो हवा सही तरीके से ठंडी नहीं हो पाती. इसलिए हर 15 से 20 दिन में कूलिंग पैड्स को साफ करना जरूरी है. आप इन्हें पानी से धो सकते हैं या जरूरत हो तो नए पैड्स लगा सकते हैं.
अगर आप कूलिंग को और बेहतर बनाना चाहते हैं, तो पैड्स पर हल्का गीला सूती कपड़ा या जूट की पतली परत भी लगा सकते हैं. इससे हवा ज्यादा ठंडी और ताजगी भरी लगेगी.
सही जगह पर रखें कूलर
कूलर की सही जगह पर रखने से भी उसकी कूलिंग पर काफी असर पड़ता है. कोशिश करें कि कूलर को सीधी धूप से दूर रखें. अगर कूलर धूप में रहेगा, तो उसका पानी जल्दी गर्म हो जाएगा और ठंडी हवा नहीं मिलेगी. साथ ही, कूलर को हमेशा ऐसे स्थान पर रखें जहां से बाहर की ताजी हवा अंदर आ सके, जैसे खिड़की के पास.
बंद कमरे में न चलाएं कूलर
कई लोग कूलर को बंद कमरे में चलाते हैं और फिर शिकायत करते हैं कि ठंडक नहीं मिल रही. दरअसल, कूलर ताजी हवा के साथ बेहतर काम करता है. इसलिए जब भी कूलर चलाएं, कमरे की खिड़की या दरवाजा थोड़ा खुला रखें. इससे हवा का सही प्रवाह बना रहेगा और कूलर ज्यादा ठंडक देगा.
पुराने पैड्स को समय पर बदलें
अगर आपके कूलर के पैड्स बहुत पुराने हो चुके हैं, तो उन्हें बदलना ही बेहतर होता है. पुराने पैड्स पानी को अच्छे से सोख नहीं पाते, जिससे कूलिंग कम हो जाती है. नए पैड्स लगाने से कूलर की कार्यक्षमता तुरंत बढ़ जाती है.