Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > कलेजा दहला देने वाला पल! ट्रैक पर गिरा मासूम, पिता ने अपनी जान की परवाह किए बिना खुद को बना लिया ढाल, ऊपर से गुजर गई ट्रेन

कलेजा दहला देने वाला पल! ट्रैक पर गिरा मासूम, पिता ने अपनी जान की परवाह किए बिना खुद को बना लिया ढाल, ऊपर से गुजर गई ट्रेन

Bangladesh Viral Video: जब आपके सर पर पिता का साया हो तो दुनिया की कोई भी ताकत आपका कुछ नहीं कर सकती,कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बांग्लादेश के एक पिता ने,अपने बच्चे को बचाने के लिए पिता ट्रेन के ट्रैक पर कूद गया.इस घटना का विडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Written By:
Last Updated: April 30, 2026 18:19:58 IST

Mobile Ads 1x1

Bangladesh Viral Video: बांग्लादेश के एक रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो (Bangladesh Viral Video) में एक पिता अपने छोटे बच्चे की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते नजर आ रहे हैं.रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चा अचानक प्लेटफॉर्म से फिसलकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया. उसी समय एक ट्रेन तेजी से वहां आ रही थी. यह देखकर पिता बिना समय गंवाए तुरंत ट्रैक पर कूद गए.

पिता ने तुरंत बच्चे को अपने पास खींच लिया और खुद उसके ऊपर लेट गए, ताकि उसे किसी तरह की चोट न लगे. कुछ ही सेकंड में पूरी ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई. यह पल बहुत डरावना था और वहां मौजूद लोग भी घबरा गए.

पिता के बहादुरी की जमकर हो रही तारीफ

जब ट्रेन गुजर गई, तो लोग दौड़कर उनके पास पहुंचे. सभी को राहत मिली जब पता चला कि पिता और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें कोई बड़ी चोट नहीं आई.इस घटना के बाद लोग सोशल मीडिया पर पिता की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं. कई लोग उन्हें हीरो बता रहे हैं और कह रहे हैं कि एक पिता अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकता है.

रेलवे पर सुरक्षा को लेकर उठे सवाल 

इस घटना ने रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं. लोग कह रहे हैं कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बेहतर सुरक्षा इंतजाम होने चाहिए, जैसे प्लेटफॉर्म पर बैरियर और जागरूकता बढ़ाना.

MORE NEWS