Bangladesh Viral Video: जब आपके सर पर पिता का साया हो तो दुनिया की कोई भी ताकत आपका कुछ नहीं कर सकती,कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बांग्लादेश के एक पिता ने,अपने बच्चे को बचाने के लिए पिता ट्रेन के ट्रैक पर कूद गया.इस घटना का विडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
बांग्लादेश वायरल वीडियो
Bangladesh Viral Video: बांग्लादेश के एक रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो (Bangladesh Viral Video) में एक पिता अपने छोटे बच्चे की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते नजर आ रहे हैं.रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चा अचानक प्लेटफॉर्म से फिसलकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया. उसी समय एक ट्रेन तेजी से वहां आ रही थी. यह देखकर पिता बिना समय गंवाए तुरंत ट्रैक पर कूद गए.
पिता ने तुरंत बच्चे को अपने पास खींच लिया और खुद उसके ऊपर लेट गए, ताकि उसे किसी तरह की चोट न लगे. कुछ ही सेकंड में पूरी ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई. यह पल बहुत डरावना था और वहां मौजूद लोग भी घबरा गए.
जब ट्रेन गुजर गई, तो लोग दौड़कर उनके पास पहुंचे. सभी को राहत मिली जब पता चला कि पिता और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें कोई बड़ी चोट नहीं आई.इस घटना के बाद लोग सोशल मीडिया पर पिता की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं. कई लोग उन्हें हीरो बता रहे हैं और कह रहे हैं कि एक पिता अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकता है.
इस घटना ने रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं. लोग कह रहे हैं कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बेहतर सुरक्षा इंतजाम होने चाहिए, जैसे प्लेटफॉर्म पर बैरियर और जागरूकता बढ़ाना.
गर्मियों के मौसम में आम लोगों को बहुत पसंद आते हैं. इसके लिए वे बाजारों…
दोनों ही स्कूटर काफी पुराने और किफायती माने जाते हैं. कम मेनटेनेंस में आप एक…
अगर आप फॉर्च्यूनर और Mercedes-Benz CLA को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस लेख…
शेन वॉटसन ने वरुण चक्रवर्ती की तारीफ करते हुए कहा कि वह पैर में चोट…
रिकी पोंटिंग ने कहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को 2027 वर्ल्ड कप…
दिल्ली पुलिस ने देश भर में साइबर क्राइम करने वाले गिरोह का बंडाफोड़ किया है.…