Funeral Fight Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दो महिला ताबूत के ऊपर लड़ाई करती हुई नजर आ रही है. पूरा मामला क्या है? आइए आपको बताते हैं. अगर आपसे पूछे कि लड़ाई किन-किन वजहों से हो सकती है? तो आपका जवाब होगा जब भी किसी चीज पर दो लोगों द्वारा हक जताया जाता है तो लड़ाई हो जाती है. संपत्ति, पैसों, गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड जैसे कई वजहों के लिए अक्सर आपने लोगों को लड़ते हुए देखा होगा.
जानकारी के अनुसार, वायरल हो रहा ये वीडियो अमेरिका का बताया जा रहा है. जहां एक व्यक्ति के अंतिम संस्करा के दौरान 2 महिलाएं आपस में भिड़ गईं. दोनों आपस में इसलिए झगड़ रही थी क्योंकि दोनों एक ही व्यक्ति को डेट कर रही थी. जिसका देहांत हुआ था.
इस वजह से शुरू हुई लड़ाई
रिपोर्ट के हवाले से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब शुरू हुई जब दोनों महिलाएं अंतिम संस्कार में मौजूद थीं. माहौल शुरुआत में पूरी तरह से शांत था. लेकिन जैसे ही दोनों को सच्चाई का पता चला तो दोनों आपस में झगड़ने लगी. बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं उस मृत व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में थी, लेकिन उन्हें एक-दूसरे के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. जैसे ही उन्हें यह एहसास हुआ कि वे दोनों उसी व्यक्ति की गर्लफ्रेंड थीं, उनके बीच बहस शुरू हो गई.
दोनों के बीच शुरू हो गई हाथापाई
कुछ ही समय के बाद मामला इस हद तक बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. हद तो तब हो गई जब दोनों ताबूत के पास ही झगड़ने लगे. जिसमें उस व्यक्ति का शव रखा हुआ था. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दोनों महिलाएं ताबूत के ऊपर ही एक दूसरे को धक्का दे रही हैं. आसपास मौजूद लोगों द्वारा इन दोनों को रोकने की कोशिश की जाती है. लेकिन दोनों रुकने को तैयार नहीं होते हैं.
लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया
वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि लेकिन वह तो पहले ही जा चुका है, आखिर वे किस बात के लिए लड़ रहे हैं? मुझे लगता है कि उसे एक बार यह देखना चाहिए कि वह अपने पीछे क्या छोड़ गया है. बहुत दुख की बात है. इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि उन्हें वह मरा हुआ आदमी खाने को दे दो, शायद इससे लड़ाई खत्म हो जाए.