Funny Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जहां हर रोज़ कोई न कोई वीडियो वायरल होती रहती है. लेकिन आज जो वीडियो वायरल हो रही है उसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. शादियों में फूफा जी की नाराजगी, जीजा जी का डांस, और जेठानी का पल्लू अक्सर वायरल होता है. लेकिन आज जो वीडियो वायरल हो रही उसमे दूल्हे राजा की हवाबाजी दिखाई दी है. इस वीडियो को देखने के बाद आप कहेंगे की ‘ रस्सी जल गई लेकिन बल नहीं गया’.
दूल्हे के सेहरे में लगी आग
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होता दिख रहा है. इस वायरल वीडियो में दूल्हा घोड़ी पर बैठा दिख रहा है और उसके सेहरा भी बंधा है. इस दौरान टशनबाजी दिखाते हुए दूल्हा फायर गन दोनों हाथो में पकड़ा हुआ है. तभी अचानक एक हाथ की फायर गन में ब्लास्ट हो जाता है और दूल्हे राजा के सेहरे में आग लग जाती है. जिसके बाद दूल्हे राजा जल्दी जल्दी सेहरा उतारते हैं और दुबारा से हवाबाजी करना शुरू कर देते हैं, वहीं अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
UP Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: एक छोटी चूक और भारी नुकसान! आज का सोने का भाव अभी जानें
चाहे कितना भी Risk लेना पड़े कुछ भी हो जाए दुनिया इधर की उधर हो जाए लेकिन दूल्हे राजा की हवाबाजी नहीं रुकेगी pic.twitter.com/4tOGPhGV1a
— Bhanu Nand (@BhanuNand) April 22, 2026
कमैंट्स पड़ छूटेगी हंसी
वहीं अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद वीडियो पर तरह-तरह के कमैंट्स आ रहे हैं. इन कमैंट्स को पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लौट-पौट हो जाएंगे. एक यूजर इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देता है कि ‘भाई की शादी रोज़ थोड़ी होगी’ वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि ‘गधा घोड़े पर बैठा है. वहीं एक शख्स ने कमेंट किया कि ‘घोड़े पर बैठने वाले इन गधों के कारण ही अब सर्कस और जोकर के दर्शन नहीं होते हैं’