Auto Driver Resign From Job: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी किया है और सोचने पर मजबूर भी. वीडियो में एक युवक ऑटो-रिक्शा चलाते हुए नजर आता है और पीछे बैठी महिला से बातचीत के दौरान वह बताता है कि उसने सरकारी नौकरी छोड़कर यह काम शुरू किया है.
सरकारी नौकरी ठुकराई, ऑटो-रिक्शा चलाकर पा ली सुकून भरी जिंदगी!
Auto Rickshaw Viral Video: युवक ने बातचीत के दौरान बताया कि पहले वह सरकारी नौकरी करता था, लेकिन बाद में उसने खुद की मर्जी से वह नौकरी छोड़ दी. जब महिला उससे पूछती है कि क्या पैसे की कमी थी या काम से खुशी नहीं मिल रही थी, तो वह साफ कहता है कि जिंदगी में सिर्फ पैसा नहीं, संतोष भी जरूरी है.
उसके मुताबिक, ऑटो चलाते हुए उसे आजादी महसूस होती है. वह कहता है कि अब वह अपने समय का खुद मालिक है. मन हुआ तो 10 घंटे काम करता है, कभी 15 घंटे भी चला लेता है.
वीडियो में युवक यह भी कहता है कि नौकरी में उसे बहुत कम वेतन मिलता था, जबकि ऑटो चलाकर वह कुछ ही दिनों में उतनी रकम कमा लेता है. उसने दावा किया कि इसी कमाई से उसने करीब 13 लाख रुपये का ट्रैक्टर भी खरीदा है.उसका कहना है कि वह अपने फैसले से बेहद खुश है, क्योंकि अब वह खुद का बॉस है और अपनी शर्तों पर काम करता है.
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से शेयर हो रहा है. लाखों लोग इसे देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन में अलग-अलग राय दे रहे हैं.कुछ यूजर्स ने युवक की बातों पर सवाल उठाए और वेतन के आंकड़ों को लेकर संदेह जताया. वहीं कई लोगों ने कहा कि अगर वह अपने फैसले से खुश और संतुष्ट है, तो यही सबसे बड़ी बात है. वहीं कई लोगों ने कहा कि अगर वह अपने फैसले से खुश और संतुष्ट है, तो यही सबसे बड़ी बात है.एक यूजर कमेंट सेक्शन में ने लिखा ‘एक से बढ़ कर jealousy वाले comments भरे पड़े हैं. वो खुश है न, वही matter करता है’ तो दुसरे ने लिखा ‘ऐसी कौन सी सरकारी नौकरी थी जिसमें 1500 मिलते थे?’
डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर सवाल होता है कि उन्हें केला और आम…
Modi Government 12 Years : पीएम मोदी के दूरदर्शी विजन, साहसी नेतृत्व के चलते प्रधानममंत्री…
Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से लटका…
Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चरने गांव में…
Telangana News: अलवाल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक कलयुगी मां…
Vaibhav Suryavanshi Statement: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रनों की तूफानी पारी खेलने के…