Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Love Rashifal 19 April 2026: रविवार को किसकी शादी के आएंगे रिश्ते, कौन करेगा दिनभर रोमांस; पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Love Rashifal 19 April 2026: रविवार को किसकी शादी के आएंगे रिश्ते, कौन करेगा दिनभर रोमांस; पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Today Love Rashifal 19 April 2026:  कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? शादीशुदा जातकों की जिंदगी में होगा रोमांस या होंगे परेशान? रविवार (19 अप्रैल, 2026) को सभी 12 राशि (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभी और मीन) के जातकों की जिंदगी में क्या रहेगी प्यार की स्थिति? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.

Last Updated: April 18, 2026 | 3:58 PM IST
Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/12

मेष दैनिक लव राशिफल

रविवार को आपका पार्टनर आपसे अपनी कुछ निजी बातें शेयर कर सकता है. यहां पर यह जानना जरूरी है कि आपका पार्टनर कुछ बातों से परेशान है, जिसे वह आपके सामने बोल सकता है. अच्छा होगा अपनी पार्टनर की भावनाओं को समझें. इसके बाद आपका पार्टनर आपके साथ अच्छा समय बिताएगा.

Taurus Today Love Horoscope - Photo Gallery
2/12

वृषभ दैनिक लव राशिफल

रविवार को आप अपने पार्टनर के साथ आप लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं. मौसम के हिसाब से रविवार का दिन आप दोनों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है. कोशिश करें कि ऐसी जगह जाएं जहां पर गर्मी अधिक नहीं हो. रविवार का पूरा दिन आप अपने लव पार्टनर के साथ बिताने वाले हैं.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/12

मिथुन दैनिक लव राशिफल

मिथुन राशि के जातक खासतौर से पति-पत्नी दिनभर साथ में समय गुजारेंगे. बाहर घूमने का भी प्लान बन सकता है. आपका पार्टनर आपके साथ किसी पुरानी बात को लेकर झगड़ा कर सकता है, जिससे आप दोनों के बीच तनाव की स्थिति बन सकती है. अच्छा होगा अपने पार्टनर के साथ बैठकर बातचीत से अपनी समस्या का समाधान करें.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/12

कर्क दैनिक लव राशिफल

रविवार को कर्क राशि के जातक लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे. आपका लव पार्टनर रविवार को आपसे अपने मन की बात बोल सकता है. ध्यान रखें कि आपका पार्टनर कुछ बातों को लेकर आपसे नाराज हो सकता है. अच्छा होगा अपने लव पार्टनर के साथ समय बिताएं.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/12

सिंह दैनिक लव राशिफल

रविवार को आपका पार्टनर आपकी बातों को महत्व देगा. वह आपके साथ हर परिस्थिति में खड़ा नजर आएगा. रविवार को आपका पार्टनर अपनी पुरानी बातों के लिए आपसे माफी मांग सकता है. अपने पार्टनर के साथ कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं. यह शादी से जुड़ा फैसला भी हो सकता है.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/12

कन्या दैनिक लव राशिफल

रविवार को आपका पार्टनर अपने व्यवहार के लिए आपसे माफी मांग सकता है. अपने पार्टनर के साथ आप पुराने विवादों को सुलझाने में सफल होंगे. ध्यान रखें कि आप वाणी पर संयम रखेंगे तो रास्ता निकल जाएगा. कोई तीसरा व्यक्ति आप दोनों के बीच दूरियां पैदा करना चाहता है. ऐसे शख्स को लेकर सतर्क रहें.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/12

तुला दैनिक लव राशिफल

कुछ बातों को लेकर रविवार आप और आपके पार्टनर के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं, जिसका एक कारण उनका परिवार हो सकता है. बेहतर होगा कि दोनों के बीच में फैल रही गलतफहमियों को दूर करें. अपने संबंध को बचाने का प्रयास करें. रविवार को आपके पार्टनर के परिवार के लोगों के साथ आपका विवाद हो सकता है.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/12

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

आपका साथी आपसे अपना संबंध बिगड़ना चाहता है. अच्छा होगा अपने संबंध को बचाने का प्रयास करें. अपने पार्टनर की बातों को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं. आपको अपने साथी के व्यवहार में अंतर महसूस होगा.

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/12

धनु दैनिक लव राशिफल

अपने संबंध को बचाने का प्रयास करें. शनिवार को आपका पार्टनर आपसे अपनी कुछ पर्सनल बातों को छुपा सकता है, जिसका पता चलने से आप दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ सकता है. अच्छा होगा पहले बात को समझने का प्रयास करें, जिससे अपने साथी को अपनी बात रखने का मौका दें.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/12

मकर दैनिक लव राशिफल

रविवार को पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. रविवार को पार्टनर की आपकी बहुत जरूरत है. कुछ बातों को लेकर रविवार वह मानसिक रूप से परेशान है. आप उनके साथ समय बिताएं. उनका ख्याल रखें.

Aquarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
11/12

कुंभ दैनिक लव राशिफल

कुंभ राशि के जातक रविवार को अपने लव पार्टनर से मुलाकात करने की संभावना ढूंढ सकते हैं. कोशिश करें कि इस दौरान प्यार में डूबे ना कि विवाद में. आप अगर पुरानी बात का यानी किसी विवाद का जिक्र करेंगे तो आपके रिश्ते मुश्किल में आ सकते हैं यानी परेशानी बढ़ सकती है. व्यवहार में परिवर्तन आप दोनों के बीच में समस्या खड़ी कर सकता है. वाणी पर काबू रखें.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/12

मीन दैनिक लव राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा. सिंगल राशि के जातकों की जिंदगी में प्यार की एंट्री होने वाली है. रविवार को आपकी कोई दोस्त आपसे प्यार का इजहार कर सकती है. आप शर्मीले स्वभाव के हैं, इसलिए इतनी देर लगी. इस साल आपकी शादी का योग बन रहा है. यह लव पार्टनर आपके लिए यह बेहतर विकल्प हो सकती है.

More News