Stamina Increase tips: किसी भी कपल्स के बीच फिजिकल रिलेशन नितांत जरूरी चीज है. यही तो है जिस पर इस अनूठे रिश्ते की पूरी इमारत खड़ी रहती है. इसमें अपने साथियों की संतुष्टि भी काफी अहमियत रखती है. असल में सृष्टि को आगे बढ़ाने के लिए ये पल बेहद अहम हो जाता है. कई बार कुछ मर्दों को इरेक्शन ही नहीं होता है अगर होता भी है तो जल्दी खत्म हो जाता है. इसके पीछे तनाव या थकान जैसे कई कारण हो सकते हैं. लेकिन, कई महिलाओं की यह भी शिकायत होती है कि, उनके पार्टनर के शरीर का वजन बढ़ने से भी सेक्स की इच्छा कम हुई है. ऐसी स्थिति में वो जल्दी थक जाते हैं और परफॉर्म न के बराबर हो पाती है. अब सवाल है कि, क्या सच में वजन बढ़ने से सेक्स लाइफ खत्म हो जाती है? इस परेशानी को कैसे दूर करें? आइए जानते हैं इस बारे में-
मेडिकल न्यूज टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सेक्स का हमारे स्वास्थ्य के साथ बहुत गहरा संबंध है. जो लोग शारीरिक रूप से स्वस्थ होते हैं, नियमित रूप से व्यायाम करते हैं और किसी न किसी तरह की शारीरिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं, उनकी सेक्स लाइफ बेहतर होती है. इसलिए अक्सर स्पोर्ट्स में एक्टिव पुरुषों की सेक्स लाइफ दिनभर कुर्सी पर बैठकर कंप्यूटर के सामने काम करने वाले व्यक्ति के मुकाबले कहीं ज्यादा अच्छी होती है. यह बात सिर्फ पुरुषों पर ही नहीं, बल्कि स्त्रियों पर भी समान रूप से लागू होती है. यानी जो स्त्रियां शारीरिक रूप से सबल और चुस्त-दुरुस्त होती हैं, वह अपनी सेक्स लाइफ को भी ज्यादा अच्छी तरह इंजॉय कर पाती हैं.
अच्छी सेक्स लाइफ के लिए स्वस्थ रहना बेहद जरूरी
अच्छी सेक्स लाइफ के लिए स्वास्थ्य सबसे पहले और सबसे बुनियादी जरूरत है. जिन लोगों का वजन पहले ज्यादा नहीं था. लेकिन बाद में फास्ट फूड खाने से बढ़ गया है. ऐसे लोगों को सलाह यह है कि एक बार डॉक्टर से मिलकर उनकी पूरी जांच करवानी चाहिए. इससे वजन बढ़ने का कारण सिर्फ अनियमित खानपान है या उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई और दिक्कत भी है, जैसे कि थायरॉइड, ब्लड प्रेशर या डायबिटीज. इसके अलावा उन्हें यह समझने की जरूरत है कि एक पिज्जा खाने से उन्हें जो खुशी मिलती है, क्या उस खुशी की तुलना सेक्स से मिलने वाली खुशी से की जा सकती है. क्या वे भी अपनी मौजूदा जिंदगी में सेक्स की कमी को महसूस करते हैं. यदि हां तो उन्हें वह जरूरी कदम उठाने होंगे, जो उनके स्वास्थ्य को बेहतर कर उन्हें फिर से सेक्सुअली एक्टिव कर सकें.
क्या वजन बढ़ने से सेक्स लाइफ खत्म हो जाती है?
हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, ये सच है शरीर का बढ़ता वजन का सेक्स हेल्थ पर गहरा असर डालती है. लेकिन, सिर्फ मोटापा सेक्स लाइफ को नुकसान पहुंचाए ये सत्य नहीं है. कई बार मोटापे के साथ कई बीमारियां जन्म लेती हैं, जो सेहत को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचाती हैं. इसलिए अपने खानपान पर नियंत्रण करने और रोजाना कोई एक्सासाइज करने की सलाह दें. उनका वजन कम करना बहुत जरूरी है वरना वक्त के साथ मोटापा और भी कई बीमारियों को आमंत्रण दे सकता है. इसके लिए वे जॉगिंग करने से लेकर योग, स्विमिंग या जिमिंग, कुछ भी कर सकते हैं.
स्टैमिना बूस्ट करने का फॉर्मूला
- नियमित 30-45 मिनट तक व्यायाम जरूर करें. एरोबिक व्यायाम (दौड़ना, तैरना, साइकिल चलाना) और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग स्टेमिना बढ़ाने के लिए सबसे अच्छे हैं.
- कार्बोहाइड्रेट्स (ओट्स, ब्राउन राइस), प्रोटीन (दालें, अंडे, पनीर) और स्वस्थ वसा का सेवन करें, जो ऊर्जा को धीरे-धीरे छोड़ते हैं और थकान कम करते हैं.
- खुद को हाइड्रेड रखें. इसके लिए पानी के अलावा, नारियल पानी या नींबू पानी का सेवन करें. बता दें कि, निर्जलीकरण थकान का एक प्रमुख कारण है.
- अच्छे स्वास्थ्य के लिए 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लें. अच्छी नींद शरीर को रिकवर करने और ऊर्जा स्तर को बनाए रखने के लिए आवश्यक है.
- नियमित रूप से योग, ध्यान (Meditation) या गहरी सांस लेने के अभ्यास करें. ऐसा करने से तनाव कम होगा और ऊर्जा को बचाएगा.
- घरेलू उपाय के तौर पर अश्वगंधा का सेवन करें. यह तनाव को कम करने और शारीरिक सहनशक्ति बढ़ाने में मदद कर सकता है.
- इसके अलावा, सफेद मूसली और कैफीन का सेवन भी कर सकते हैं. यह पारंपरिक रूप से ताकत और ऊर्जा बढ़ाने के लिए जानी जाती है.
ये भी पढ़ें: संबंध बनाते समय… पार्टनर की संतुष्टि के चक्कर में न करें ये हरकत, निजी पल का आनंद कैंसर को देगा दावत!
ये भी पढ़ें: कितनी टाइट ‘ब्रा’ पहनती हैं आप? सेक्सी लुक की चाहत या बीमारी को दावत, क्या ब्रेस्ट कैंसर का होता खतरा?