Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > Viral Video: ‘टल्ली’ होके थार की छत पर बन रही थी ‘क्वीन’, एक झटके में सड़क पर उतरा रील का सारा भूत, लोग भड़के!

Viral Video: ‘टल्ली’ होके थार की छत पर बन रही थी ‘क्वीन’, एक झटके में सड़क पर उतरा रील का सारा भूत, लोग भड़के!

लापरवाही और कूल दिखने की नाकाम कोशिश आपकी जान भी ले सकती है. ठीक इस वीडियो की तरह, जहां एक लड़की फिल्मी सीन रीक्रिएट करने के चक्कर में कार की छत पर खड़े होकर स्टंट करती है. लेकिन कार के स्पीड पकड़ते ही बैलेंस बिगड़ जाता है और लड़की सिर के बल सड़क पर आ गिर जाती है. फिर जो होता है उसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.

Written By: Kajal Jain
Last Updated: 2026-04-18 17:50:29

Mobile Ads 1x1

Thar Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर ‘कूल’ दिखने और रील बनाने का जुनून किस कदर जानलेवा साबित हो सकता है, आप देखकर दंग रह जाएंगे. हाल ही में, इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें शराब के नशे में धुत कुछ लड़के-लड़कियां चलती कार पर स्टंट करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में लड़की कार की थार पर चढ़के बैठने की कोशिश कर ही है, लेकिन देखते ही देखते लड़की का बैलेंस बिगड़ जाता है और सीधा सड़क पर जा गिरती है. 

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो में एक काले रंग की थार बीच सड़क पर तेज रफ़्तार से दौड़ती दिख रही है. इसमें नशे में धुत लड़की गाड़ी की छत पर बैठी हुई है और खड़े होने की कोशिश में हवा में इधर-उधर लहरा हवा में हाथ लहरा रही है. इस लड़की को पकड़ने के लिए पीछे भी एक लड़की खड़ी है, लेकिन ड्राइवर ने कार को मोडकर स्टंट करने की सोची. शराब के नशे में लड़की खुद को संभाल नहीं पाती है और तेज झटके के साथ सिर के बल सड़क के बीचों-बीच गिर जाती है.

नशे में चूर थी लड़की

प्रत्यक्षदर्शियों, वीडियो बैकग्राउंड के शोर और लड़की की बॉडी लैंग्वेज से यही लग रहा है कि कार में सवार लोगों ने शराब पी हुई है, जिसके नशे में वो ऐसी हरकतें कर रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लड़की के गिरने के बाद भी गाड़ी आगे चलती रहती है यानी ड्राइवर को होश ही नहीं था कि कार से कोई गिर चुका है. लोगों के शोर करने के बाद ड्राइवर गाड़ी रोकता है और लोगों की भीड़ लड़की की ओर भागने लगती है.

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

वीडियो के वायरल होते ही नेटिजन्स ने इस व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताई है. लोगों का कहना है कि ऐसे शराबियों के साथ ऐसा होना बहुत जरूरी है, तभी इन्हें सबक मिलेगा, जबकि कुछ लोगों ने कमेंट किया है कि ये न केवल अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे मासूम लोगों के लिए भी खतरा हैं. एक और कमेंट वीडियो पर हाईलाइट हो रहा है, जिसमें लिखा है कि पुलिस को गाड़ी के नंबर के आधार पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.
 
इन दिनों बढ़ता रील कल्चर और शराब युवाओं की जान का दुश्मन बन रहा है. ऐसी कई वीडियो लगातार सामने आती रहती है, जिसमें कभी रील बनाते हुए तो कभी कार चलाते हुए लोग फिल्मी सीन रीक्रिएट करने की कोशिश करते हैं. व्यूज बढ़ाने का तरीका जानलेवा तो है ही, गैर-कानूनी भी है.

MORE NEWS