24 साल की उम्र में 5 बिजनेस चला रही ये एक्ट्रेस, 250 करोड़ से ज्यादा है नेट वर्थ
Actress Jannat Zubair: भारतीय टीवी एक्ट्रेस, फिल्म एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जन्नत जुबैर काफी फेमस एक्ट्रेस हैं. उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. सोशल मीडिया पर उनके 50 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वे बचपन से इस इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. वे यूट्यूब, सोशल मीडिया और एडवर्टीजमेंट के साथ ही टीवी शो और गानों में भी काम करती हैं. उनकी नेटवर्थ जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. दरअसल, एक्ट्रेस अपना बिजनेस भी चलाती हैं और वे इससे भी करोड़ों की कमाई करती हैं. उनके नेटवर्थ की बात करें, तो वे 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की मालकिन हैं.
लग्जरी जिंदगी जीती हैं जन्नत
जन्नत जुबैर एक लग्जरी लाइफ जीती हैं. हाल ही में जन्नत रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट में आई थीं, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी और पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की.
सोशल मीडिया पर 52 मिलियन फॉलोअर्स
24 साल की एक्ट्रेस जन्नत जुबैर रहमानी के इंस्टाग्राम पर लगभग 52 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उन्होंने सोशल मीडिया से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री तक काफी नाम कमाया है.
रिटायरमेंट पर बोलीं जन्नत
कुछ समय पहले उनसे किसी ने कहा था कि उन्हें रिटायरमेंट ले लेना चाहिए. इस पर एक्ट्रेस ने इस पॉडकास्ट में बात करते हुए जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि वे लोग पागल हैं. अभी तो मैंने शुरुआत की है.
प्रोफेशन से प्यार करती हैं जन्नत
उन्होंने कहा कि ये तो अभी शुरुआत है. मैं काम के बिना तो अपनी जिंदगी को सोच भी नहीं सकती. मैं काम के बिना कैसे रह सकती हूं. मेरी ये मानसिकता नहीं है. मुझे लाइफ में बहुत कुछ करना है और मुझे इस प्रोफेशन से प्यार है.
बिजनेसवुमेन बनने का था सपना
उन्होंने बताया कि वे एक्ट्रेस के साथ ही बिज़नेसवुमेन भी बनना चाहती थीं. हालांकि उन्होंने अपने सपनों को पूरा किया और अब वे बिजनेस में भी काफी सक्सेस हैं.
5 बिजनेस चलाती हैं जन्नत
आपको बता दें कि जन्नतजुबैर कुल 24 साल की हैं और वो 5 बिजनेस चलाती हैं. वो हिजाब और अबाया की क्लोदिंग का बिजनेस करती हैं और साथ ही जूलरी ब्रांड भी चलाती हैं. उनकी नेटवर्थ लगभग 250 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
पापा का सपना पूरा कर रहीं जन्नत
जन्नत जुबैर ने बताया कि उनके पापा का सपना था कि वे एक्ट्रेस बनें. इसके बाद काम करते-करते उन्हें अपने इस प्रोफेशन से प्यार हो गया. अब वे एक्ट्रेस भी रहना चाहती हैं और बिजनेस में भी आगे बढ़ना चाहती हैं.
अकेले दम पर शुरू किया बिजनेस
उन्होंने बताया कि बिजनेस में सर्वाइव कर पाना उनके लिए आसान नहीं था. जब उन्होंने क्लोदिंग ब्रांड नायाब लॉन्च किया, तो बिना किसी पार्टनरशिप के शुरुआत की थी. उन्होंने बिना मार्केट रिसर्च और स्टडी के इस बिजनेस में कदम रखा था.