Hyundai venue vs Tata Punch: आज के समय में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कॉम्पैक्ट SUV या मिड साइज एसयूवी सेगमेंट की मांग तेजी से बढ़ रही है. शहरों की भीड़भाड़ वाली सड़कों से लेकर ग्रामीण इलाकों के उबड़-खाबड़ रास्तों तक में कॉम्पैक्ट एसयूवी आसानी से निकल जाती है. एसयूवी कार थोड़ी ज्यादा महंगी होती है, जिसके चलते कुछ लोग कॉम्पैक्ट एसयूवी वाले सेगमेंट में जाना पसंद करते हैं. अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में Hyundai venue और Tata Punch आपके लिए परफेक्ट रहने वाली है.
परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी काफी शानदार दिखाई देती हैं. चलिए जानते हैं इन दोनों कारों के बीच क्या अंतर देखने के लिए मिलते हैं.
फीचर्स में क्या है अंतर?
टाटा पंच में आपको LED हेडलैंप्स के साथ ही साथ कनेक्टेड टेल लैंप्स, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा के साथ ही साथ ADAS का भी फीचर भी देखने के लिए मिलता है. यही नहीं इसमें आपको फॉग लैंप्स, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स के साथ ही साथ एक अच्छा और शानदार कैबिन भी दिया जाता है. वहीं, बात करें अगर हुंडई venue की तो इस कार में आपको ADAS Level 2 सेफ्टी, dual 12.3 इंच के कर्व डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा और फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं.
कैसी है दोनों कारों की परफॉर्मेंस?
टाटा पंच में आपको 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 87 bhp की पावर देने के साथ ही साथ 115 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. इस कार में आपको सीएनजी का भी ऑप्शन मिलता है. कार में आपको 5 स्पीड AMT (ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स भी देखने के लिए मिलता है. वहीं, हुंडई वेन्यू में आपको 1.0L Turbo GDi Petrol, 1.2L Kappa MPi Petrol और 1.5L U2 CRDi Diesel का इंजन ऑप्शन भी देखने के लिए मिलता है.