दो हसीनाओं से हुआ प्यार, फिर भी आज तक नहीं की शादी, धुरंधर के इस एक्टर की अनोखी है कहानी
धुरंधर के रहमान डकैत की भूमिका से अक्षय खन्ना लोगों के दिल में बस गए हैं. 90s के इस एक्टर ने अपने जबरदस्त अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया है, लेकिन इस अभिनेता की लव लाइफ हमेशा ही डांवाडोल रही है. कई खूबसूरत एक्ट्रेस को डेट करने के बावजूद ये एक्टर आज तक सिंगल है. आइये जानते हैं अक्षय खन्ना की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें!
ऐश्वर्या से नजदीकियां
जब 1999 में ताल फिल्म आई तो शूटिंग के दौरान अक्षय और ऐश्वर्या एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों एक दूसरे को डेट भी कर रहे थे, लेकिन तभी फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग शुरू हो गयी और ऐश्वर्या, सलमान खान को डेट करने लगीं, जिसके बाद अक्षय और ऐश्वर्या दूर हो गए थे.
करिश्मा कपूर से करने वाले थे शादी
एक समय अफवाहें थीं कि अक्षय खन्ना करिश्मा कपूर से शादी करने वाले थे. जानकारी के अनुसार 1990 के दशक में एक साथ फोटोशूट करने के बाद दोनों करीब आए थे.
करिश्मा की मां को था ऐतराज
करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर और परिवार के लोग इस रिश्ते से खुश थे, लेकिन उनकी मां को ये रिश्ता खास पसंद नहीं था. खबरों के अनुसार, बबीता अक्षय के करियर को लेकर चिंतित थीं क्योंकि उस समय करिश्मा अपने करियर के शिखर पर थीं.
अक्षय खन्ना की वर्तमान लव लाइफ
धुरंधर अभिनेता अक्षय वर्तमान में सिंगल हैं और उन्होंने कई इंटरव्यू में भी खुलासा किया कि उनको शादी नहीं करना और वो अपनी सिंगल लाइफ में खुश हैं.
अक्षय खन्ना का करियर
अक्षय खन्ना ने अपने अभिनय की शुरुआत 1997 में फिल्म "हिमालय पुत्र" से की थी. इसके बाद उन्होंने बॉर्डर, हलचल और ताल जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया.
दूसरी पारी ने दिलाई सक्सेस
90 के दशक में अक्षय कुछ समय बाद फिल्मों में नजर नहीं आये, लेकिन कुछ साल बाद उन्होंने अपने करियर की दूसरी पारी की शुरुआत की और विलेन के रूप में छा गए. छावा में औरंगजेब के किरदार से लेकर धुरंधर में रहमान डकैत के किरदार तक अक्षय की फिल्में लगातार हिट हो रही हैं, और उनके अभिनय की भी खूब प्रशंसा हो रही है.