Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • 19 साल बाद भी बेहद खूबसूरत हैं आवारापन की एक्ट्रेस, बॉलीवुड में एक्टिंस से मनवा रहीं लोहा, देखें फोटोज

19 साल बाद भी बेहद खूबसूरत हैं आवारापन की एक्ट्रेस, बॉलीवुड में एक्टिंस से मनवा रहीं लोहा, देखें फोटोज

Shriya Saran: 06 अगस्त को आवारापन 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ. ट्रेलर के साथ ही फि की स्टारकास्ट चर्चा में रही. ऐसे में 19 साल पुरानी आवारापन की एक्ट्रेस श्रिया सरन भी चर्चा में हैं. पिल्म को 19 साल बीत चुके हैं. इसके बावजूद फिल्म की एक्ट्रेस की डिमांड कम नहीं हुई है. वे अब भी फिल्म इंडस्ट्री में छाई हुई हैं और 43 साल की उम्र में भी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना देती हैं. साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ में इमरान हाशमी के साथ नजर आईं श्रिया आज भी अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं.

Last Updated: August 6, 2026 | 6:58 PM IST
She appeared alongside Emraan Hashmi in 'Awarapan'. - Photo Gallery
1/6

'आवारापन' में इमरान हाशमी संग आई थीं नजर

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'आवारापन' साल 2007 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में इमरान हाशमी ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जबकि श्रिया सरन ने अलीशा का किरदार निभाया था. फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी प्यार, दर्द और अपराध की दुनिया के बीच उलझ जाती है.

Awarapan was not a hit at box office - Photo Gallery
2/6

बॉक्स ऑफिस पर नहीं रही हिट

फिल्म में श्रिया और इमरान की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया था. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सकी लेकिन समय के साथ इसकी कहानी, गाने और इमरान हाशमी की परफॉर्मेंस को खूब याद किया गया.

Beauty remains intact even after 19 years - Photo Gallery
3/6

19 साल बाद भी बरकरार है खूबसूरती

'आवारापन' को रिलीज हुए करीब दो दशक होने वाले हैं लेकिन श्रिया सरन का ग्लैमरस अंदाज आज भी चर्चा में रहता है. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं. ट्रेडिशनल साड़ी हो या वेस्टर्न आउटफिट, श्रिया हर लुक में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं. उनकी खूबसूरती के साथ-साथ उनकी फिटनेस और स्क्रीन प्रेजेंस भी फैंस का ध्यान खींचती है. यही वजह है कि बढ़ती उम्र के साथ उनका स्टारडम कम होने के बजाय और मजबूत हुआ है.

Shriya Saran Acting - Photo Gallery
4/6

एक्टिंग में भी मनवाया अपना लोहा

श्रिया सरन ने सिर्फ ग्लैमर तक खुद को सीमित नहीं रखा. उन्होंने हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु सिनेमा में भी काम किया है. उनके करियर की चर्चित फिल्मों में 'शिवाजी: द बॉस', 'दृश्यम', 'दृश्यम 2 और 'आरआरआर' जैसी फिल्में शामिल हैं.

Gained special recognition from 'Drishyam' - Photo Gallery
5/6

'दृश्यम' से मिली खास पहचान

खास तौर पर 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया. फिल्म में उन्होंने अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाया था और एक साधारण मां के किरदार में उनकी परफॉर्मेंस ने लोगों का ध्यान खींचा. इसके बाद 'दृश्यम 2' में भी श्रिया ने अपनी भूमिका को प्रभावी तरीके से निभाया. वहीं एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ में भी वह नजर आई थीं.

Made a mark from South to Bollywood - Photo Gallery
6/6

साउथ से बॉलीवुड तक बनाई पहचान

श्रिया सरन उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है. उनकी एक्टिंग में अलग-अलग तरह के किरदारों को निभाने की क्षमता साफ नजर आती है. आज वह सिर्फ ‘आवारापन’ की खूबसूरत एक्ट्रेस के तौर पर नहीं बल्कि एक ऐसी कलाकार के रूप में पहचानी जाती हैं, जिन्होंने लंबे करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं.

More News