Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Best Snowfall Places in India: सर्दियों में बर्फबारी देखने का है सपना? इन 7 खूबसूरत जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान

Best Snowfall Places in India: सर्दियों में बर्फबारी देखने का है सपना? इन 7 खूबसूरत जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान

Best Snowfall Places in India: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बहुत से लोगों को पहाड़ों की याद आने लगती है. चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर, आसमान से गिरते बर्फ के फाहे और ठंडी हवाओं के बीच गर्म चाय का मजा ही कुछ अलग होता है. अगर आप भी दिसंबर से फरवरी के बीच अपनी छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते हैं तो भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जहां सर्दियों में बर्फबारी का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है. खास बात यह है कि इन डेस्टिनेशन पर सिर्फ घूमने-फिरने का ही नहीं बल्कि स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और बर्फ में एडवेंचर करने का मौका भी मिलता है. तो आइए जानते हैं भारत की ऐसी 7 शानदार जगहों के बारे में, जहां सर्दियों में घूमने का अनुभव हमेशा याद रहेगा…

Last Updated: November 17, 2026 | 2:45 PM IST
Srinagar - Photo Gallery
1/7

श्रीनगर

कश्मीर की राजधानी श्रीनगर सर्दियों में किसी खूबसूरत पेंटिंग जैसी नजर आती है. डल झील के आसपास बर्फ से ढके पहाड़ और शांत वातावरण पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं. यहां आप शिकारे की सवारी, हाउसबोट में ठहरने और कश्मीरी कहवा का आनंद ले सकते हैं. बर्फबारी के दौरान यहां का नजारा और भी खास हो जाता है.

Gulmarg - Photo Gallery
2/7

गुलमर्ग

अगर आप बर्फबारी के साथ रोमांच भी चाहते हैं तो गुलमर्ग शानदार विकल्प है. सर्दियों में यहां की ढलानें बर्फ से ढक जाती हैं. पर्यटक स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग का मजा ले सकते हैं. यहां की गोंडोला केबल कार की सवारी भी काफी लोकप्रिय है. बर्फ से ढके पहाड़ों को ऊपर से देखना अपने आप में यादगार अनुभव है.

Sonmarg - Photo Gallery
3/7

सोनमर्ग

सोनमर्ग को 'मीडो ऑफ गोल्ड' के नाम से भी जाना जाता है. सर्दियों में यहां के पहाड़ और घाटियां बर्फ से ढक जाते हैं. बर्फ के बीच घूमना और खूबसूरत नजारों की तस्वीरें लेना इस जगह की यात्रा को यादगार बना सकता है. श्रीनगर से करीब 85 किलोमीटर दूर स्थित इस जगह पर जाने से पहले सड़क की स्थिति जरूर जांच लें.

Shimla - Photo Gallery
4/7

शिमला

शिमला उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो खूबसूरत पहाड़ों के साथ शहर की रौनक भी देखना चाहते हैं. यहां मॉल रोड पर घूमना, कैफे में समय बिताना और रिज मैदान से पहाड़ों का नजारा देखना काफी अच्छा अनुभव है. बर्फबारी होने पर पूरा शहर सफेद चादर में लिपटा नजर आता है.

Auli - Photo Gallery
5/7

औली

उत्तराखंड का औली बर्फबारी और स्कीइंग के शौकीनों के बीच काफी लोकप्रिय है. यहां की बर्फीली ढलानें एडवेंचर पसंद करने वालों को आकर्षित करती हैं. इसके अलावा नंदा देवी समेत हिमालय की ऊंची चोटियों का नजारा भी देखने को मिलता है. यहां आप फोटोग्राफी और प्रकृति के बीच सुकून भरे पल बिता सकते हैं.

Solang Valley - Photo Gallery
6/7

सोलांग वैली

मनाली के पास स्थित सोलंग वैली सर्दियों में पर्यटकों से गुलजार रहती है. यहां बर्फबारी के दौरान स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और स्नो स्लेजिंग जैसी गतिविधियों का मजा लिया जा सकता है. खूबसूरत पहाड़ और बर्फ से ढकी वादियां इसे दोस्तों और परिवार के साथ घूमने के लिए खास बनाती हैं.

Ladakh - Photo Gallery
7/7

लद्दाख

अगर आप कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं तो सर्दियों में लद्दाख का रुख कर सकते हैं. यहां जांस्कर नदी के जमने पर मशहूर चादर ट्रेक आयोजित होता है. पैंगोंग झील और बर्फ से ढके पहाड़ भी आकर्षण का केंद्र रहते हैं. हालांकि, यहां सर्दी बेहद कड़ाके की होती है और सड़कें बंद हो सकती हैं इसलिए यात्रा से पहले मौसम और स्थानीय प्रशासन की सलाह जरूर लें.

More News